{"_id":"58d4b9224f1c1ba06e1a3daf","slug":"disabled-man-gives-a-threat-letter-to-up-police-cops","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भिखारी ने दी पुलिस को चिट्ठी, पढ़कर उड़ गए पुलिस के होश, हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिखारी ने दी पुलिस को चिट्ठी, पढ़कर उड़ गए पुलिस के होश, हाईअलर्ट
amarujala.com-Presented By : विकास जांगड़ा
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
धमकी भरा पत्र और पुलिस अधिकारी
- फोटो : मेरठ ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पुलिसवाले को आज फिर धमकी भरी चिट्ठी मिली है। चिट्ठी में लिखा है कि आतंकी दिल्ली में बड़ा धमाका करने के लिए निकल गए हैं। चिट्ठी के बाद से पुलिस और एलआईयू समेत तमाम सुरक्षा एजेंसी जांच में जुट गई हैं।
बता दें कि तीन दिन पहले ही मेरठ की डीएम बी. चंद्रकला को भी ‘जैश ए मोहम्मद’ के नाम से खत मिला था। जिसमें उनके आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहींं बुधवार को ही पुलिस ने एक महिला को काबू किया जो कि तमंचा लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। मेरठ पुलिस को मिल रही लगातार धमकी भरी चिट्ठियों से पुलिस अधिकारी सकते में हैं। वहींं, पुलिस ये भी आशंका जता रही है कि कोई जानबूझ कर आतंकियों के से नाम से चिट्टी भेज जा रहा है।

विकलांग देकर गया चिट्ठी, पुलिस कर रही पूछताछ
पत्र देने वाला विकलांग युवक और पुलिस अधिकारी
- फोटो : मेरठ ब्यूरो
ट्रैफ़िक पुलिस का सिपाही नितिन मलिक ईदगाह चौराहा पर ड्यूटी पर तैनात था। उसी वक़्त व्हीलचेयर पर सवार एक विकलांग युवक आया और सिपाही को पर्चा देकर जाने लगा। सिपाही ने पर्चा पढ़ा तो उसके होश उड़ गए। उसमें दिल्ली को दहलाने की धमकी दी गई थी।
पर्चे में लिखा था कि उनकी तीन टीमें सुबह 6 से 8 बजे के बीच गाड़ियां लेकर रवाना हो चुकी हैं और दिल्ली को दहलाकर रहेंगे। इस पर ट्रैफ़िक सिपाही ने पीछा करके पर्चा देने वाले विकलांग युवक को पकड़ लिया और ब्रह्मपुरी पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस चिट्ठी देने वाले युवक से पूछताछ कर रही है।