फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   din me toll plaza jaam

दिन में टोल प्लाजा और शाम होते ही मोदीपुरम हाईवे पर भयंकर जाम

Wed, 18 Oct 2017 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 18 Oct 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
din me toll plaza jaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

धनतेरस पर जल्दी घर पहुंचने वालों को जाम ने रोक दिया। दिन में टोल प्लाजा और शाम होते ही मोदीपुरम हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। जाम इतना अधिक था कि दुपहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो रहा था। पुलिस का सिस्टम फेल हो गया और यात्री जाम में रेंगते हुए नजर आए। इसके अलावा कंपनी बाग पर भी भयंकर जाम लगा रहा।   

विज्ञापन


मंगलवार को धनतेरस पर सिवाया टोल प्लाजा पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। दिन में टोल प्लाजा के बाद शाम को बाजारों में ग्राहक बढ़े तो पल्हैड़ा चौराहे पर मोदीपुरम में जाम शाम को लगना शुरू हुआ और रात तक विकराल रूप धारण कर लिया। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हाईवे पर करीब चार किमी लंबा जाम लगा रहा। हाईवे पर जाम के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। एक चालक बस को लेकर सर्विस रोड से उतरकर डिवाइडर रोड से निकलने के प्रयास में घुस गया, वहां पैंठ होने के कारण बस नहीं निकल पाई और जाम और भी ज्यादा लग गया। देर रात तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम को खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। हाईवे के अलावा जाम का असर सर्विस रोड पर भी दिखाई दिया। देर रात तक पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया।  
विज्ञापन


पल्हैड़ा चौराहे पर बढ़ती जा रही है जाम की समस्या  
हाईवे के पल्हैड़ा चौराहे पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी गंभीर नहीं है। व्यापारियों ने कई बार लिखित में ज्ञापन दिया है कि यहां पर एक ट्रैफिक सिपाही की व्यवस्था होनी चाहिए, इसके बावजूद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यहां आए दिन जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले तीन दिन से यहां हर प्रतिदिन जाम लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed