फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   din me paara gira

दिन का पारा गिरा, ठंड का स्तर बढ़ा  

Wed, 03 Jan 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
din me paara gira
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नये साल का दूसरा दिन भी ठंडा-ठंडा रहा। सोमवार आधी रात के बाद से ही घने कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया था। सुबह के समय कोहरा और भी घना रहा। इससे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। दोपहर एक बजे के बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रात का तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 48 से 72 घंटे तक कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

नए साल के आते ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। हालात ये हैं कि कोहरे के कारण दोपहर में भी हाईवे पर वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। 24 घंटे में कोहरे की चादर और भी मोटी हो गई। अभी कोहरा ऐसे ही बना रहेगा। सोमवार शाम से पड़ना शुरू हुआ कोहरा मंगलवार सुबह तक रहा। दोपहर में कुछ स्थानों पर हल्की धूप दिखाई दी। शाम को जल्दी ही सूरज छिप गया और कोहरे का असर आने लगा। हाड़ कंपा देने वाली और गलन वाली सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


रूम हीटर का सहारा
कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग रूम हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में भी बिजली के हीटर चलाए जा रहे हैं। रूम हीटर के प्रयोग से बिजली की खपत बढ़ रही है। अधिक लोड होने पर लो वोल्टेज की समस्या भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बढ़ेगी हवा की गति
वेस्ट यूपी में कोहरे का असर 48 से 72 घंटे तक रहेगा। रात में पड़ रहा पाला भी सर्दी को बढ़ाने का काम कर रहा है। आने वाले दिनों में शीतलहर की गति बढ़ने से थोड़ा मौसम बदल सकता है। - डॉ. यूपी शाही, कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed