{"_id":"683e1198a0c0fc961106371c","slug":"dig-sought-clarification-from-co-sadar-dehat-meerut-and-anupshahr-meerut-news-c-14-1-mrt1051-879245-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने सीओ सदर देहात मेरठ व अनूपशहर से स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने सीओ सदर देहात मेरठ व अनूपशहर से स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने मेरठ रेंज में चलाए गए ऑपरेशन विवेचना अभियान की समीक्षा की। मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ की 31 मई तक सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्रदर्शितं लंबित विवेचनाओं की कैंप कार्यालय में सर्किलवार समीक्षा की गई।
डीआईजी ने बताया कि सर्किल सदर देहात जनपद मेरठ व अनूपशहर का असंतोषजनक प्रदर्शन रहा है, दोनो ही सर्किलो में विवेचना बढ़ी है। सर्किल सदर देहात में 08 व अनूपशहर मे 36 विवेचनाओ की वृद्धि हुई है। दूसरी ओर जनपद मेरठ के सरधना सर्किल, बुलंदशहर के सिकंद्राबाद सर्किल एवं हापुड के नगर सर्किल द्वारा विवेचना निस्तारण में अच्छा प्रदर्शन रहा। समीक्षा में पाया गया कि सिकंद्राबाद में पूर्व की 384 विवेचना में से 301, हापुड नगर में 332 विवेचना में से 231 तथा सरधना में 269 विवेचनाओं में से 217 विवेचना लंबित है।
सीओ सदर देहात मेरठ में पूर्व की लंबित विवेचना 268 थी जो अब बढ़ कर 276 हो गई। अनूपशहर में 136 से बढ़ कर 172 हो गई है। दोनों सर्किल के सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईजी ने बताया कि रेंज के जिलों में विवेचकों की कोई कमी नहीं है। क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने-अपने सर्किलो में सही पर्यवेक्षण की आवश्यकता है। सभी विवेचनाओं का गुणवत्तापरक त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --