{"_id":"6795353dd116fc0af201f46a","slug":"dig-also-visited-the-scene-of-the-robbery-meerut-news-c-27-1-smrt1007-141555-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लूटपाट के पीड़ितों से मिले डीआईजी घटनास्थल का भी किया मौका मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लूटपाट के पीड़ितों से मिले डीआईजी घटनास्थल का भी किया मौका मुआयना
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव मानियावाला में लूट के मामले में जांच करते डीआईजी मुनिराज जी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में हुई लूट की तीन वारदातों का खुलासा करने के लिए पुलिस का पूरा अमला लगा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को डीआईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत करने के साथ ही पुलिस टीमों से भी अब तक की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।
चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 15 जनवरी को गांव मानियावाला में मीट कारोबारी फुरकान और उसके परिवार को बंधक बनाकर लाखों की नकदी सहित लाखों रुपये कीमत के आभूषण लूट लिए थे। इसके दो दिन बाद बदमाशों ने गांव मनोहरवाली में अनीस के घर में उसकी पुत्री को गन प्वाइंट पर लेकर 10 हजार की नकदी और करीब तीन लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण लूट लिए थे।
गांव हरपुर में भी चार हथियार बंद बदमाशों ने ओमप्रकाश के घर में उसकी पत्नी सरोज तथा पुत्र आकाश को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट किए थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए जहां अफजलगढ़ सहित रेहड़, शेरकोट, चांदपुर व नांगल थाने की पुलिस लगी हुई है, वहीं मुरादाबाद और उत्तराखंड के काशीपुर की एसओजी टीम भी भागदौड़ कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार को डीआईजी मुनीराज अफजलगढ़ थाने पहुंचे। एसओजी टीम से लूट के खुलासे के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। इसके बाद डीआईजी मुनिराज, एसपी अभिषेक झा, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ धामपुर सर्वम सिंह के साथ गांव मानियावाला, मनोहरवाली और हरपुर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी हासिल की।