{"_id":"6a4527935a8002769100d811","slug":"dialogue-and-cooperation-essential-for-a-better-tax-system-yogendra-garg-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1232793-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कर व्यवस्था के लिए संवाद व सहयोग जरूरी : योगेंद्र गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कर व्यवस्था के लिए संवाद व सहयोग जरूरी : योगेंद्र गर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सीसीएसयू के सभागार में हुआ नौवां जीएसटी दिवस समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) मेरठ जोन की ओर से बुधवार को सीसीएसयू के अटल सभागार में नौवां जीएसटी दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीबीआईसी के कस्टम्स एवं जोनल सदस्य योगेंद्र गर्ग ने और राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) नई दिल्ली की निदेशक डॉ. आर कविता राव ने किया। मुख्य अतिथि योगेंद्र गर्ग ने जीएसटी के सफल क्रियान्वयन में विभाग और करदाताओं के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि बेहतर कर व्यवस्था के लिए संवाद और सहयोग लगातार जारी रहना चाहिए।
प्रधान मुख्य आयुक्त नीतीश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हुए समारोह में विभागीय अधिकारियों, व्यापारिक संगठनों, कर विशेषज्ञों, शिक्षाविदों सहित अन्य हितधारकों ने भाग लिया। नीतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि जीएसटी केवल कर सुधार नहीं बल्कि देश के आर्थिक एकीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। उन्होंने डिजिटल तकनीक से कर व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था की चुनौतियों के समाधान के लिए सभी हितधारकों के सहयोग की आवश्यकता है।
विशिष्ट वक्ता डॉ. आर कविता राव ने कहा कि कोविड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जीएसटी व्यवस्था ने उल्लेखनीय स्थिरता और पुनरुत्थान क्षमता दिखाई है। पिछले तीन वर्षों में इसकी वृद्धि दर प्रभावशाली रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सतत सुधार प्रक्रिया है। इसे अधिक सरल, तार्किक तथा करदाताओं के अनुकूल बनाने के लिए कर दरों को यथासंभव कम करने तथा कर स्लैबों की संख्या सीमित करने की दिशा में लगातार प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जीएसटी व्यवस्था में हुए बदलावों पर चर्चा की गई। उत्कृष्ट सेवाओं और कर संग्रह में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मेरठ जोन के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। अपर आयुक्त सीजीएसटी नोएडा पराग करुणाकर सिंह ने समापन किया। इस अवसर पर वंदे मातरम् और राष्ट्रगान हुआ।