Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dhruv and Nishtha emerged as the top performers in the chess competition.

Meerut News: शतरंज प्रतियोगिता में ध्रुव और निष्ठा रहे अव्वल

Sun, 01 Nov 2026 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Dhruv and Nishtha emerged as the top performers in the chess competition.
- बीएनजी स्कूल में हुआ आयोजन, अंडर 19 वर्ग में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीएनजी स्कूल में चल रही राजकुमार मेमोरियल इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक वर्ग में ध्रुव और बालिका में निष्ठा त्यागी ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अंडर 9 से लेकर अंडर 19 तक बालक और बालिका दोनों वर्ग में 50 स्कूलों से 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर 19 बालक वर्ग में दर्शन एकेडमी की निष्ठा त्यागी ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर एमपीएस की गरिमा, तीसरे पर वंशिका, चौथे पर केके की समृद्धि और पांचवें पर सेंट थॉमस की साक्षी रहीं। अंडर 15 वर्ग में अरिनी, दूसरे पर मानवी, तीसरे स्थान पर हीरल रहीं। अंडर 12 बालिका वर्ग में पहले स्थान पर जोबिया, दूसरे पर अव्या, तीसरे पर अनाया, चौथे पर खुशी रहीं। अंडर 9 में सुहानी पहले तो काश्वी दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर 19 महिला वर्ग में गायत्री ने पहला, सुभी ने दूसरा व कनक ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में अंडर 19 में ध्रुव ने पहला, सिद्धार्थ ने दूसरा, पार्थ ने तीसरा स्थान पाया। अंश जावला ने चौथा, आर्यमन ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 में अगम ने पहला, प्रांजल ने दूसरा, अथर्व त्यागी ने तीसरा, रुद्रांश ने चौथा, रचित ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 में अथर्व अग्रवाल ने पहला, आरव ने दूसरा, शिवेन ने तीसरा, प्रखर ने चौथा और इशान ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 9 में अग्रिम ने पहला, अनय ने दूसरा और मुकुंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में कार्यवाहक सचिव जिला शतरंज संघ विवेक त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रीति त्यागी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सभी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोशनी शर्मा, संजीव अग्रवाल, अमित चांदना आदि ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed