फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dhongi Baba kidnapped girl and took Haridwar, rape

ढोंगी बाबा युवती का अपहरण कर ले गया हरिद्वार, करता रहा बलात्कार

Mon, 25 Sep 2017 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
Dhongi Baba kidnapped girl and took Haridwar, rape
ढोंगी बाबा ने किया युवती के साथ दुष्कर्म

एक ढोंगी बाबा सहारनपुर की युवती का अपहरण कर हरिद्वार ले गया। उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने हरिद्वार में छापा मारकर युवती को बरामद कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती (23 वर्ष) को 19 अगस्त को उसका भाई कंप्यूटर क्लास के लिए घंटाघर पर छोड़कर गया था। जहां से युवती कोर्ट रोड पुल तक आने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन हरिद्वार में मिली। तब पुलिस टीम ने हरिद्वार में एक मोहल्ले में छापा मारा और वहां से युवती को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती का अपहरण करने के आरोप में बाबा धर्मानंद उर्फ धर्मपाल (65 वर्ष) निवासी ग्राम दयानतपुर, थाना जेबर गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बाबा धर्मानंद द्वारा युवती का अपहरण किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजन भी चौंक गए। बताया जाता है कि बाबा धर्मानंद का युवती के परिवार में काफी आना जाना था। युवती ने बाबा धर्मानंद पर कई बार दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : दूसरे समुदाय के युवकों ने बंधक बनाकर किया किशोरी से गैंगरेप, जबरन मांस...

पहले घर में पैठ बनाई, फिर युवती को ले उड़ा

Dhongi Baba kidnapped girl and took Haridwar, rape
युवती का अपहरण

धर्मपाल उर्फ धर्मानंद का युवती के परिवार में आना जाना था। वह जड़ी बूटी देकर उपचार के नाम पर युवती के परिवार के लोगों का खास बन रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने परिवार की युवती को बहला फुसला लिया और मौका पाकर उसे अपने साथ ले गया।

एक माह तक घुमाता रहा युवती को  
ढोंगी बाबा धर्मपाल युवती को एक माह तक अपने साथ जगह-जगह घुमाता रहा। पहले वह उसे लेकर हरिद्वार पहुंचा। फिर वहां से रुड़की और फिर हरिद्वार में ले गया। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में भी धर्मानंद युवती को एक स्थान से दूसरे स्थान पर घुमाता रहा। 

अपनी मुंहबोली बहन के यहां हरिद्वार में रखा 
युवती को कई दिन घुमाने के बाद धर्मपाल ने युवती को हरिद्वार में रहने वाली अपनी एक मुंहबोली बहन के यहां रखा। युवती को अपनी शिष्या बताया और कहा कि यह अब बाई बन गई है। जब उसकी मुंहबोली बहन को शक हुआ तो उसने युवती को वहां से जाने के लिए कह दिया। 

पत्नी और छह बच्चे छोड़कर चले गए
आरोपी धर्मपाल उर्फ धर्मानंद का कहना है कि उसकी शादी काफी समय पहले हुई थी। उसकी पत्नी अपने साथ ही चार बच्चे लेकर आई थी। उसके बाद उसके दो बच्चे और पैदा हुए। कुछ साल बाद उसकी पत्नी सभी छह बच्चों को लेकर उसे छोड़कर चली गई, जिसके बाद उसने घर छोड़ दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed