फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dharna for population control law

Meerut News: जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए धरना दिया

Wed, 12 Jul 2023 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 12 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dharna for population control law
मेरठ। विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बनाने की मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर 23 सितंबर को दिल्ली कूच का एलान किया गया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इससे अन्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इनसे निपटने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू होना जरूरी है। महानगर अध्यक्ष सचिन सिराेही ने कहा कि नौ वर्ष से संगठन आंदोलनरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में देश के 23 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। नौ अगस्त 2018 को संगठन और 125 सांसदों ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपकर राष्ट्रपति से कानून बनाने की प्रक्रिया शुरु करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

अब 22 सितंबर को देशभर के कार्यकर्ता दिल्ली-गाजियाबाद स्थित बॉर्डर पर संगठन के कैंप कार्यालय पर एकत्र होंगे और 23 सितंबर की सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर रैली के रूप में कूच किया जाएगा। अगर रास्ते में कहीं रोका गया तो वहीं अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी रविंद्र गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष चहन सिंह बालियान, महानगर महामंत्री बालकिशन राय, महानगर मंत्री संजय सिंह, कपिल शर्मा सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जनसंख्या विकट समस्या : अजय सेठी

मेरठ। सामाजिक संगठन कोशिश के अध्यक्ष अजय सेठी ने बयान जारी कर कहा कि बढ़ती जनसंख्या रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिएं। जन्म दर कम करने के उपायों के साथ त्वरित प्रभाव से एक कानून लाया जाना चाहिए। दो से अधिक संतान पैदा करने पर सरकारी सुविधाएं बंद होनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण और परिवार नियोजन के कार्यक्रम सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं। बढ़ती आबादी देश की तरक्की में बाधा बन रही है। इसके बढ़ने से रोजगार, स्वच्छ जल, खाद्यान्न संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। केंद्र और राज्य सरकारों को बढ़ती आबादी पर शिकंजा कसने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed