{"_id":"6ac13a39a24f5ee6860430f8","slug":"dharm-releted-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1320204-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में 2027 में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में 2027 में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
बंसल परिवार ने पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद, मांगा समय
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
वर्ष 2027 में पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से भव्य शिव महापुराण कथा आयोजित कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समाजसेवी आशीष बंसल एवं पूनम बंसल ने परिवार के साथ बरसाना में पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रस्तावित कथा के आयोजन, स्थान, स्वरूप और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई।
उद्यमी आशीष बंसल ने बताया कि मेरठ और आसपास के लाखों श्रद्धालुओं की लंबे समय से इच्छा रही है कि पंडित प्रदीप मिश्रा का सानिध्य और शिव महापुराण कथा मेरठ में हो। इसी उद्देश्य से वर्ष 2027 में प्रस्तावित आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बैठने, रहने, प्रसाद और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भेंट के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने बंसल परिवार को आशीर्वाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए मंगलकामनाएं दीं। आशीष बंसल ने कहा कि गुरुजी का आशीर्वाद मिलना परिवार के लिए सौभाग्य का विषय है। आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, स्थान और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी आगामी दिनों में साझा की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर कृष्ण कुमार गुप्ता, संदीप गोयल, जय प्रकाश अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, आशीष प्रताप सिंह, महेश बाली, अमन अग्रवाल, करण गोयल, राधे बंसल, कृष्णा बंसल और एस.सी. पिपलानी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।