फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dharampal entangled

उम्र के पेंच में फंसा धर्मपाल गूढ़ा

Mon, 24 Aug 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 24 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
अपने आप को 100 साल से अधिक का बताकर वाहवाही लूटने वाले धर्मपाल गूढ़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग धर्मपाल पर कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन


धर्मपाल ने अपनी उम्र 100 साल से अधिक होने का दावा किया था। पुराना पहचान पत्र दिखाकर नया जारी करा लिया था। अधिवक्ता संदीप पहल ने जिला प्रशासन से इसकी शिकायत कर दी थी। उन्होंने धर्मपाल के शैक्षिक प्रमाणपत्र डीएम के सामने पेश किए थे, जिसमें उनका जन्म एक जुलाई 1942 लिखा था।
विज्ञापन


 जिला प्रशासन ने धर्मपाल का पहचान पत्र निरस्त कर नया जारी कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ, क्योंकि धर्मपाल ने सीएमओ कार्यालय से भी 100 साल अधिक उम्र का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा लिया था। सीएमओ ने धर्मपाल को नोटिस जारी कर मेडिकल परीक्षण के लिए तलब कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक महीने बाद भी वह बोर्ड के सामने पेश नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि पुराने कागजात जब्त किया जाना जरूरी है, उनका गलता इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं एसीएमओ प्रशासन डॉ. धीरेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग की तरफ से रिमाइंडर भेजा जा रहा है। तब भी धर्मपाल प्रस्तुत नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed