फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DGM angry over slow development works

Meerut News: धीमे विकास कार्याें पर डीजीएम नाराज

Sun, 07 Jun 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
DGM angry over slow development works
यूपीसीडा के डीजीएम ने परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा के डीजीएम रविवार को परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि यूपीसीडा बरसात से पहले कार्य पूरा करना चाहता है, लेकिन उन्हें विद्युत निगम का सहयोग नहीं मिल रहा।

यूपीसीडा के डीजीएम सलिल यादव ने रविवार को परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया और उद्योगपुरम में भ्रमण कर लगभग 40 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लगभग तीन माह में नाला निर्माण, सड़कों का कायाकल्प और इलेक्ट्रिक पोल्स को बदलवाने का कार्य चल रहा है बरसात से पहले नालों को बनाना चाहते हैं यदि नाले नहीं बने तो उद्योगपुरम में जलभराव हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक पोल बदलवाने में शटडाउन न मिलने से दिक्कतें आ रही हैं। शटडाउन न मिलने के कारण काम में देरी हो रही है। डीजीएम के साथ यूपीसीडा के हरजोत सिंह, राजीव कुमार, सर्वेश गिरी, सोनू पांडे, राहुल चौधरी और अमित त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed