फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DFO and forest ranger caused panic due to allegations

डीएफओ और वन रेंजर में आरोप प्रत्यारोप से मची खलबली

Sun, 24 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
DFO and forest ranger caused panic due to allegations
डीएफओ और वन रेंजर में आरोप प्रत्यारोप से मची खलबली
विज्ञापन

बिजनौर। डीएफओ और वन रेंजर के बीच आरोप प्रत्यारोप की लड़ाई शुरू हो गई है। वन रेंजर ने वन संरक्षक मुरादाबाद को शिकायत पत्र भेजकर डीएफओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें नियम विरुद्ध कार्य कराने, बिजनौर में सागौन की पौध होने के बावजूद तमिलनाडु से पौध मंगाने और चहेते ठेकेदारों से कार्य कराने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएफओ ने रेंजर पर ड्यूटी में लापरवाही सहित कई आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार होने की बात कही है। दोनों अफसरों के बीच आरोप प्रत्यारोप से विभाग में खलबली मची हुई है।
रेंजर शरद गुप्ता ने वन संरक्षक को भेजी शिकायत में बताया कि डीएफओ अधीनस्थ कर्मचारियों को दबाव में डालकर फर्जी बिल बनवाते हैं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ चार्जशीट बनाने या निलंबित करने की धमकी दी जाती है। डीएफओ ने अपने कार्यकाल में कितने कर्मचारियों को किस वजह से निलंबित किया और फिर किस आधार पर बहाल किया, इसकी जांच होनी चाहिए। यह भी आरोप है कि अपने चहेते ठेकेदारों से काम कराया जाता है और कमीशन लिया जाता है। इसके अलावा पौधरोपण के लिए नियम विरुद्ध ट्रैक्टर व मशीन से गड्ढे खुदवाने, नर्सरी में कमरा निर्माण कराए बगैर बिल लगवाने, सोलर पंप भी बिना लगवाए ही बिल बनवाने और 2600 किमी दूर अपने गृह राज्य तमिलनाडु से दो लाख रुपये के सागौन के पौधे मंगवाने का आरोप भी लगाया है। रेंजर ने कहा कि उनका भी छह माह से वेतन नहीं दिया गया है, जबकि वन संरक्षक कार्यालय से उनका वेतन पास किया जा चुका है।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ डा. एम सेम्मारन ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि रेंजर ने नीलगाय का शिकार करने वाले एक व्यक्ति को सेटिंग कर छोड़ दिया। नर्सरी में 1.3 लाख पौधे तैयार नहीं कराए। पैसे लेकर पलेज की खेती कराते हैं। वह ड्यूटी पर भी नहीं आ रहे हैं। बिना सूचना दिए छुट्टी चले गए तो वेतन कैसे मिल सकता है। उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई है, इसी कारण बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed