फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dfgfdgfdgfdgfdgdgfdgfdgfd

Meerut News: लिसाड़ीगेट की बदहाली को लेकर पार्षदों का आठ घंटे धरना प्रदर्शन

Fri, 09 Feb 2024 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
dfgfdgfdgfdgfdgdgfdgfdgfd
- निगम के अधिकारियों पर आरोप, भेदभाव में कराए जा रहे विकास कार्य
विज्ञापन

- टूटी सड़क, जलभराव, गंदगी की कई बार शिकायत कर चुके विपक्ष पार्षद
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लिसाड़ीगेट इलाके की बदहाली को लेकर विपक्षी पार्षद शुक्रवार सुबह कांच के पुल पर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी विकास कार्य में भेदभाव कर रहे हैं। शहर विधायक की विकास कार्य के प्रति रूचि नहीं है। लिसाड़ीगेट में टूटी सड़क, जलभराव और गंदगी के चलते लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। नगर निगम अधिकारी शिकायतों को अनसुना कर देते हैं। शाम 5:00 बजे मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार पहुंचे और पार्षदों से ज्ञापन लेकर सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। पार्षदों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में लिसाड़ीगेट में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
एआईएमआईएम के पार्षद रिजवान अंसारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 10:00 बजे कांच के पुल पर धरने पर बैठ गए। बताया है कि शहर विधानसभा क्षेत्र की मलिन, दलित, अल्पसंख्यक बस्तियों में विकास कार्यों का दोहरा मापदंड है। इन क्षेत्र मे न तो शहर विधायक की रुचि है ना ही नगर निगम गंभीर हैं। लिसाड़ी गेट चौपला से ओडियन नाला रोड से ढवाईनगर पुल तक, गोला कुआं चौराहा से कांच के पुल तक, कांच के पुल से अहमद नगर रोड तक के रास्ते टूटे हैं। नाले कच्चे हैं। जलभराव की स्थिति बनी है, जोकि दुर्घटना का कारण बन रही है। दलित, मलिन, अल्पसंख्यक बस्तियों के अन्य क्षेत्र का भी है। शहर के जनप्रतिनिधियों की निधि का पैसा खत्म होने जा रहा है, जिसका खुलासा अमर उजाला समाचार पत्र ने किया है। क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा विकास हेतु 6 महीने पहले प्रस्ताव दिए गए थे, जोकि अब तक नज़र अंदाज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद रिजवान अंसारी के धरने पर बैठने की जानकारी लगते ही एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम, पार्षद महसर, गुड्डी अफजाल, शाहिद अंसारी, ताहिर अली अंसारी, हसीन अहमद सहित विपक्ष के 10 पार्षद भी धरना स्थल पर पहुंच गए। विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल इलाके में टूटी सड़क व गंदा पानी सड़क पर भरा होने के चलते वहां से निकलना दुश्वार हो रहा है। वायु गुणवत्ता भी बहुत खराब है। धरने के चलते कांच के पुल के पास दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर नगर निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार व सहायक अभियंता राजबीर सिंह सहित निगम की टीम पहुंची। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विकास कार्य से संबंधित सभी कार्य होंगे। टूटी सड़कों का निर्माण 15 वित्त से कराया जाएगा। सफाई को लेकर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर बात भी की है। तब जाकर पार्षदों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed