फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dewar and his partner gang-raped on the strength of weapon

हथियार के बल पर देवर व उसके साथी ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 01 Apr 2021 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dewar and his partner gang-raped on the strength of weapon
हथियार के बल पर देवर व उसके साथी ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक महिला को घर पर अकेली पाकर उसके देवर और एक अन्य युवक ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया तथा किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बुधवार को परिजनों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी।
महिला ने तहरीर में बताया कि उसका पति नशे का आदी है। वह कई-कई दिनों तक घर नहीं आता। मंगलवार रात वह घर पर अकेली थी। रात करीब साढ़े 11 बजे उसका देवर एक अन्य युवक के साथ घर में घुस आया। तमंचे के बल पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर गोली मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और आरोपी भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वह बुधवार को थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि थाने में तहरीर दी गई है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
बाइक पर किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, तहरीर दी
परीक्षितगढ़। बाइक सवार दो युवकों ने खानपुर मार्ग पर फार्म हाउस के बाहर खड़ी किशोरी अपहरण कर लिया। नगर के कॉलेज नजदीक बाग में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में किशोरी को मौके पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के खानपुर मार्ग पर स्थित फार्म हाउस में एक परिवार रह रहा है जो कि मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार रात नगर निवासी दो युवक बाइक से फार्म हाउस के बाहर खड़ी इसी परिवार की 15 वर्षीय किशोरी को जबरन उठाकर ले गए। नगर के एक कॉलेज के समीप बाग में दोनों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बाग में ही छोड़कर फरार हो गए। परिजनों को बुधवार सुबह किशोरी फार्म हाउस पर नहीं तो उसकी खोज शुरू की। जब वह कॉलेज के समीप बाग में पहुंचे तो किशोरी बदहवास हालत में मिली। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और नगर के दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed