फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   devpuri me salesman ke ghar laakho ki chori

देवपुरी में सेल्समैन के घर लाखों की चोरी

Sat, 10 Feb 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Feb 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
devpuri me salesman ke ghar laakho ki chori
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के देवपुरी में चोरों ने दवा कंपनी के सेल्समैन के घर में घुसकर लाखों की नगदी जेवर चोरी कर लिया। परिवार घर पर नहीं था। देवपुरी निवासी गौरव लांबा एक दवा कंपनी में सेल्समैन हैं। वे इन दिनों कंपनी के काम से उड़ीसा गए हैं। बृहस्पतिवार शाम उनकी पत्नी शहर में ही अपने मायके चली गई थीं। रात को उनके बंद मकान में चोरों ने घुसकर लाखों की चोरी कर ली। शुक्र वार तड़के जब परिजन लौटे तो चोरी का पता चला। परिजनों ने 15 हजार नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवर, घड़ी आदि लाखों का सामान, नगदी जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रेलवे रोड ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के मकानों के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। एएसपी क्राइम सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गली में लगे एक सीसीटीवी में एक संदिग्ध कैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed