फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees were captivated by the tableau depicting the marriage of Shri Krishna.

Meerut News: श्रीकृष्ण विवाह की झांकी पर मोहित हुए श्रद्धालु

Mon, 22 Jun 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Devotees were captivated by the tableau depicting the marriage of Shri Krishna.
- नेहरू नगर की भागवत कथा में रुक्मिणी से जुड़े प्रसंग सुनाए गए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शीश की दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नेहरू नगर में आयोजित भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास बृज किशोर तिवारी ने कहा कि पुराणों के अनुसार विदर्भ देश के राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मिणी अत्यंत रूपवती, गुणवान एवं धर्मपरायण थीं। उन्होंने संतों से श्रीकृष्ण के गुण, पराक्रम और दिव्य स्वरूप के बारे में सुना था। श्रीकृष्ण के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा थी और उन्हें मन ही मन पति स्वीकार कर लिया था।
कथा में श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की झांकी ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा व्यास ने बताया कि रुक्मिणी के बड़े भाई रुक्मी भगवान श्रीकृष्ण के विरोधी थे। उन्होंने अपनी बहन का विवाह शिशुपाल से करने का निश्चय किया। यह बात जानकर रुक्मिणी अत्यंत व्यथित हुईं। उन्होंने एक ब्राह्मण के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण को संदेश भेजा और उनसे विवाह कर अपने सम्मान की रक्षा करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

विवाह से पूर्व रुक्मिणी अंबिका के मंदिर में पूजन के लिए गईं। उसी समय भगवान श्रीकृष्ण रथ लेकर वहां पहुंचे और सभी राजाओं की उपस्थिति में रुक्मिणी को अपने साथ लेकर चले गए। इस घटना को रुक्मिणी हरण कहा जाता है। शिशुपाल, जरासंध और रुक्मी सहित अनेक राजाओं ने श्रीकृष्ण का पीछा किया। भगवान बलराम और यादव सेना ने उनका सामना किया। युद्ध में रुक्मी पराजित हुआ और बाद में भगवान श्रीकृष्ण ने उसे जीवनदान प्रदान किया। कथा में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सुशील गुप्ता, पायल गुप्ता, गुरु मां निलिमानंद, मुस्कान, अक्षत, ऋषि शर्मा, राधा, मंजू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed