फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees showed their devotion by walking on embers.

Meerut News: अंगारों पर चलकर भक्तों ने दिखाई श्रद्धा

Wed, 18 Mar 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees showed their devotion by walking on embers.
शीतला माता पूजा में दहकते अंगारों पर चलते श्रद्धालु स्रोत संवाद
पांच दिवसीय शीतला माता पूजा महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी में चल रही पांच दिवसीय शीतला माता पूजा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता शीतला और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

शीतला माता को प्रसन्न करने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में लोहे के त्रिशूल भेदकर माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर प्रांगण में बनाए गए लगभग 10 फीट लंबे और 2 फीट चौड़े अग्निकुंड में दहकते अंगारों पर पुजारी सिर पर अखंड ज्योति लेकर निकले। 10-12 श्रद्धालुओं ने नंगे पैर अंगारों पर चलकर माता के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह सब माता शीतला की कृपा और उनकी अटूट भक्ति का परिणाम है। पूजा महोत्सव के संयोजक जे. राजू ने बताया कि त्रिशूल भेदन या अंगारों पर चलने के बावजूद भक्तों को न तो खून निकलता है और न ही पैरों में छाले पड़ते हैं। यह सब माता का आशीर्वाद है।
विज्ञापन

महोत्सव में आंध्र प्रदेश, दिल्ली और म्यांमार समेत कई स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। माता के दरबार में मत्था टेककर मनोकामनाएं मांगीं। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव समापन के तीन दिन बाद भैरो बाबा की पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जे. मुर्गन, ए. राजू, वाई. लक्ष्मी नारायण, एम. करियप्पा, ए. आशा राव, वाई. वेंकट लक्ष्मी, के. डेमरू और एम. शिवा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

शीतला माता पूजा में दहकते अंगारों पर चलते श्रद्धालु स्रोत संवाद

शीतला माता पूजा में दहकते अंगारों पर चलते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed