फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees offered *prasad* at the Maa Kalka Temple and prayed for the fulfillment of their wishes.

Meerut News: मां कालका मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर भक्तों ने मांगीं मुरादें

Thu, 26 Mar 2026 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 26 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered *prasad* at the Maa Kalka Temple and prayed for the fulfillment of their wishes.
माछरा। हसनपुर कला स्थित मां कालका देवी मंदिर में बुधवार को मेले का आगाज हो गया। मेले की शुरुआत हसनपुर कला के पूर्व प्रधान मुकेश प्रधान ने फीता काटकर की। भक्तों ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर माता रानी की अराधना की। अपनी मांगों के लिए पीपल के वृक्ष पर कलावा भी बांधा।
विज्ञापन

हसनपुर कला गांव के पास मां कालका देवी का प्राचीन मंदिर है। बुजुर्गों के मुताबिक कई सौ वर्ष पूर्व यहां बंजारे का एक परिवार आकर रहने लगा था। इस परिवार की एक कन्या की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके कुछ समय बाद ही इस स्थान पर मां कालका देवी की मूर्ति पिंडी स्वरुप में प्रकट हो गई। धीरे-धीरे ग्रामीणों की मां कालका के प्रति आस्था बढ़ती गई। करीब 70 साल से पहले हसनपुर कला निवासी दिवंगत जागरण सिंह ने गांव वालों को बताया था कि माता ने स्वप्न में उन्हें दर्शन दिए और बताया कि यहां जो भी सच्चे मन से आस्था मांगेगा उसकी मुरादें पूरी होगी। ग्रामीणों ने यहां माता का मठ बनवाया इसके बाद शिव मंदिर हनुमान हनुमान मंदिर आदि की स्थापना की गई।
विज्ञापन

साल में दो बार लगता है नवरात्र मेला
मां कालका का मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर उर्फ लाला ने बताया कि यहां वर्ष में दो बार नवरात्र में मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में श्रद्धालु माता रानी पर प्रसाद चढ़ाते है। साथ ही परिसर में स्थित पीपल के वृक्ष में कलावा बांधकर मन्नत मांगते हैं। मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालु कलावा खोलने आते है। मेले के दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें उपवास रखने वाले भक्तों के लिए अलग से व्रत का प्रसाद बनाया गया था। मेले की व्यवस्था में कर्मवीर, सतवीर नेता, रामवीर खटाना, प्रवेश, विपिन कंसल, सूरजपाल, संदीप, सुभाष रछोती, मिलन शर्मा, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed