फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees flock to the fair of Maa Kalka Devi

Meerut News: मां कालका देवी के मेले में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 29 Sep 2025 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Devotees flock to the fair of Maa Kalka Devi
माछरा। गांव हसनपुर कलां में दो किलोमीटर दूर जंगल के बीच में स्थित मां कालका देवी के मंदिर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के गन्ना डेलीगेट शिवकुमार गुर्जर ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने मां कालका देवी की मूर्ति पर जल व प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

मां कालका देवी मंदिर के अध्यक्ष कर्मवीर खटाना ने बताया कि करीब 25 वर्षों से यहां पर वर्ष में दो बार दो दिवसीय मेले का आयोजन सप्तमी पर किया जाता है। मंदिर परिसर में ही शिवमंदिर, हनुमान मंदिर हैं। मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष की शाखा पर श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगते हुए कलावा बांधा। वहीं, कुछ ने मन्नत पूर्ण होने पर कलावा खोला। मेले के उद्घाटन अवसर पर शिवकुमार गुर्जर ने कहा कि देवी-देवताओं व मेले के आयोजन से लोगों में भक्ति की भावना पैदा होती है। इस दौरान सतवीर नेता, ऋषिपाल खटाना, प्रवेश खटाना, पप्पू प्रधान, परवीन, शिवकुमार, बंटी कंसल, शिवम चौहान, अमित कंसल, आदेश खटाना, अक्षय शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed