फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees danced to the hymns of Ganpati Bappa

गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 05 Sep 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Ganpati Bappa
मेरठ..कंवलजीत..सदर सर्राफा बाजार से महाराष्ट्र के बैंड की धुनों पर निकली गणेश विसर्जन यात्रा मे
- शहर के विभिन्न मंदिरों और पंडालों में हुई गणेश पूजा, विसर्जन यात्राएं निकालीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों और पंडालों में गणेश पूजा हुई। गणपति बप्पा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कई स्थानों पर गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। तेली मोहल्ला में 16वें श्री गणपति महोत्सव में श्रीराम नाम प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी को राम नाम की पुस्तिका दी गई।
मुदित गोगिया ने बताया कि 12500 बार श्रीराम नाम लिखकर पुस्तिका समिति के पास जमा करवानी थी। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। पंडाल में छोटी कन्या द्वारा पर्ची निकलवा कर विजेता का नाम घोषित किया गया। विजेता 12 वर्षीय डीएवी इंटर काॅलेज के कक्षा 6 के छात्र अनंत ठाकुर को श्रीराम दरबार उपहार में दिया गया। समिति की इस मुहिम में 762500 बार राम नाम लिखा गया। श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ पूर्ण विधिविधान से पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने करवाया। इस अवसर पर गुलशन चड्डा, उत्कर्ष, मनीषा, प्रतिभा रहीं।
विज्ञापन

सदर दुर्गाबाड़ी क्षेत्र से सिद्धि विनायक मित्र मंडल ने गणेश विसर्जन यात्रा निकाली। अबीर गुलाल उड़ाकर गणेश जी का गुणगान किया। सभी लोग सिर पर पकड़ी पहनकर यात्रा में चल रहे थे। यात्रा में गणेश के भजनोें पर नृत्य भी किया गया। गीतों को सुनकर सभी जोश दोगुना हो गया। नानू की नहर में मूर्ति विसर्जित की गई। इस अवसर पर इंदू राव, सतीश, अनिल, तुकाराम, दिलीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती लोक में खाटू श्याम बाबा का गुणगान
- सरस्वती लोक-बी ब्लॉक स्थित सिद्धपीठ मनोकामना मंदिर में खाटू श्याम सालासर धाम सेवा समिति की ओर से निशुल्क खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। श्याम बाबा का फूलों से शृंगार कर 56 भोग लगाया गया। अमित कुमार, हिमांशु गर्ग, गोपाल प्रजापति ने श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत किए। मोर छड़ी से भक्तों को झाड़ा लगाया गया और प्रसाद वितरण हुआ। कीर्तन को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

मेरठ..कंवलजीत..सदर सर्राफा बाजार से महाराष्ट्र के बैंड की धुनों पर निकली गणेश विसर्जन यात्रा मे

मेरठ..कंवलजीत..सदर सर्राफा बाजार से महाराष्ट्र के बैंड की धुनों पर निकली गणेश विसर्जन यात्रा मे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed