{"_id":"6b018e386407e8af7a00e3a1","slug":"devotees-danced-to-the-bhajans-of-khatu-shyam-baba-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106761-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खाटू श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खाटू श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
- चौहान मार्केट में हुए जन्मोत्सव में यज्ञ और कीर्तन कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। देवोत्थान एकादशी पर शनिवार को चौहान मार्केट परिसर में खाटू श्याम जन्मोत्सव मनाया गया। बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर यज्ञ, पूजन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे।
श्री राम श्री श्याम समृद्धि सेवा समिति एवं चौहान मार्केट व्यापार संघ के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सुबह पंडित प्रेमचंद ने यज्ञ कराया। व्यापार संघ अध्यक्ष शीलेंद्र कुमार चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बाबा श्याम की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भजन शुरू होते ही श्याम भक्तों ने जयकारे लगाए और नृत्य किया। भक्त बाबा की भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते रहे।
इस अवसर पर अंकित कौशिक, शीलेंद्र चौहान, हरि सिंह, अंजली कौशिक, राहुल सिंघल, विशाल शर्मा, कृष्ण चौहान, सोमेंद्र सिंह, अरुण भराला, भूचाल चौहान, सुधीर चौहान, राजीव सैनी, हेमंत यादव आदि मौजूद रहे।