फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees danced to the bhajans during Ganesh festival, the atmosphere became devotional

गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ माहौल

Tue, 02 Sep 2025 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the bhajans during Ganesh festival, the atmosphere became devotional
सरधना। मोहल्ला तगायान में गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। आयोजक
- छठे दिन हुआ हवन व आरती, देर रात तक गूंजते रहे गणपति बप्पा के जयकारे
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला तगायान स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के छठे दिन मंगलवार को भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य यजमान सूर्यदेव त्यागी व अनुज त्यागी परिवार द्वारा हवन व आरती संपन्न की गई।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे हरियाणा के गन्नौर से पधारे प्रतिष्ठाचार्य दीपक शास्त्री, जिन्होंने भगवान गणेश की स्तुति में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। जैसे ही भजनों की गूंज मंदिर परिसर में फैली, श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए और वातावरण संपूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया। देर रात तक चले इस भजन संध्या कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। भक्ति रस से सराबोर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल महामंत्री शानू जैन, सभासद नितिन त्यागी, नरेंद्र मुखिया, वेदप्रकाश त्यागी, पंकज त्यागी, योगेश त्यागी, सनी सैनी, राहुल त्यागी, मुदित गोयल, अर्पित गुप्ता, सोनू सुनार, हरित त्यागी, देव त्यागी, राजू कुमार, जतिन बिश्नोई उपस्थित रहे।

सरधना। मोहल्ला तगायान में गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। आयोजक

सरधना। मोहल्ला तगायान में गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed