फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees danced fervently in the court of Ganpati

गणपति के दरबार में श्रद्धालुओं ने जमकर किया नृत्य

Sun, 31 Aug 2025 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced fervently in the court of Ganpati
गणपति महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य यजमान आर्य इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रेखा रस्तोगी, एडवोकेट महेंद्र रस्तोगी रहे। इन्होंने गणपति बप्पा को लड्डू भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचकर नृत्य करते हुए सबको भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर-सुंदर झांकियों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी, जिन्हें देखकर श्रद्धालु गणपति बप्पा की भक्ति में डूब गए। कार्यक्रम आयोजक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव विश्व शांति के लिए आयोजित किया जाता है। ऐतिहासिक नगरी का अपना विशेष महत्व है। इसके साथ-साथ गणेश की पूजा का भी अपना विशेष महत्व है। हर शुभ कार्य करने से पहले विघ्नहर्ता की पूजा की जाती है। इसलिए घर में सुख-शांति और खुशहाली के लिए गणपति को पूजा जाता है। उनका यह महोत्सव कस्बे के रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में चिराग शर्मा, अनुज अरोड़ा, शुभम उपाधाय, विश्वजीत, विष्णु, दीपक कश्यप, पंकज आदि का विशेष सहयोग रहा।

गणपति महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे स्रोत संवाद

गणपति महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे स्रोत संवाद

गणपति महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे स्रोत संवाद

गणपति महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed