फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees are angry due to polluted water being filled in the temple premises

मंदिर परिसर में दूषित पानी भरने से श्रद्धालुओं का रोष

Wed, 20 Aug 2025 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees are angry due to polluted water being filled in the temple premises
सरधना। बिनौली रोड स्थित प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को नाली का दूषित पानी भरने से मंदिर परिसर में गंदगी पसर गई। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालु आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हंगामा कर रोष जताया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर परिसर में नाली का दूषित पानी भरा है, जिससे परिसर का माहौल दूषित हो गया। कुछ श्रद्धालुओं ने खुद प्रयास कर दूषित पानी बाहर निकाला। बाद में मौके पर पहुंचे मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों ने सफाई कराई, लेकिन यह समस्या बार-बार दोहराए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासी ललित गुर्जर ने बताया कि मंदिर परिसर की छत भी पानी टपकाती है, जिससे परिसर में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को परेशानी होती है बल्कि मंदिर की साफ-सफाई भी प्रभावित होती है। गुर्जर ने कहा कि कई बार इस समस्या की शिकायत मंदिर प्रबंधन समिति से की गई, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। स्थानीय लोगों ने मंदिर प्रबंधन से अपील की है कि वह शीघ्र ही उचित व्यवस्था कर मंदिर परिसर को साफ-सुथरा और पूजा के लिए उपयुक्त बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed