फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   devlopment in MDA plan will 20 crore

20 करोड़ से होगा एमडीए की योजनाओं में विकास

Wed, 02 Oct 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
devlopment in MDA plan will 20 crore
मेरठ। पिछले कई वर्षों से एमडीए की योजनाओं में विकास को तरस रहे लोगों को राहत की आस जगी है। नगर निगम द्वारा कॉलोनियों की जिम्मेदारी ने लेने पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने छह योजनाओं में विकास कराने का खाका तैयार कर लिया है। विकास कार्यों का बजट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। एमडीए ने 20 करोड़ का बजट बनाया है।
विज्ञापन

करीब 20 वर्ष से एमडीए और नगर निगम के बीच इन योजनाओं में रहने वाले हजारों आवंटी फंसे हैं। एमडीए ने निगम को ये कॉलोनियां हैंडओवर करने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन निगम ने कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया था। इन प्रमुख कॉलोनियों में शहर के प्रमुख डॉक्टर, व्यापारी, उद्यमी और कारोबारी भी रहते हैं। विकास कार्यों के तहत यहां सीवर, सड़क, नाली, पार्क आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इन योजनाओं में होगा विकास
लोहियानगर, सैनिक विहार, रक्षापुरम, वेदव्यासपुरी, गंगानगर, मेजर ध्यानचंद नगर
अभी यह पॉकेट नहीं हुए हैंडओवर
गंगानगर पॉकेट डी, के, एल, एम, एन, ओ, पी, जे - ये पॉकेट हैंडओवर करने हैं।
गंगानगर पॉकेट ए, बी, सी, एफ, जी, एच, आई - इनका सीवर हैंडओवर करना है।
रक्षापुरम, सैनिक विहार, वेदव्यासपुरी, शताब्दीनगर, लोहिया नगर, मेजर ध्यानचंद नगर - ये कॉलोनी हैंडओवर करनी हैं।
वर्जन===
हमारी तरफ से शासन को पत्र भेजकर इन योजनाओं में विकास की पहल की गई है। वीसी साहब के निर्देश पर बजट तैयार कर शासन को पत्र भेजा जा रहा है। -दुर्गेश प्रसाद श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed