फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   develpoment works will start in the city

शहर में शुरू होंगे विकास कार्य

Thu, 18 Jun 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
develpoment works will start in the city
मेरठ। छह माह पहले तैयार किए गए शहर के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर अब काम होता नजर आएगा। इनके लिए नगर निगम ने 31 टेंडर खोले हैं। वहीं, नगर आयुक्त ने ठेकेदारों को तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महानगर पिछले एक साल से विकास को तरस रहा है। यहां गली-मोहल्ले की सड़कें टूटी पड़ी हैं। वहीं, नाले एवं नालियों का बुरा हाल है। छह महीने पहले इन विकास कार्यों को कराने के लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार किए थे। नगर निगम प्रशासन ने करीब 150 कार्यों के टेंडर भी लॉकडाउन से पहले निकाल दिए थे। जिनकी लॉटरी अब निकाली जा रही है। नगर आयुक्त ने महानगर में होने वाले 31 विकास कार्यों जिनमें सड़क, नाली एवं नाले आदि का निर्माण किया जाना है। उन्हें स्वीकृति दे दी है। नगर आयुक्त का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन

गड्ढा मुक्ति का कोई प्रस्ताव नहीं
महानगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार नहीं किया है। अभी तक केवल गली-मोहल्लों में टाइल्स एवं सीसी रोड निर्माण के ही टेंडर छोड़े जा रहे हैं। जिससे यह साफ हो रहा है कि नगर निगम बरसात से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का मन नहीं बना रहा है। हालांकि इस संबंध में नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि बरसात से पहले काफी सड़कें गड्ढा मुक्त करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed