{"_id":"6acb8c599f591d8b22061f5d","slug":"development-works-in-siwalkhas-gain-momentum-meerut-news-c-73-1-mct1008-109025-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिवालखास में विकास कार्यों को मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिवालखास में विकास कार्यों को मिली रफ्तार
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव मैनापूठी में रास्ते का उद्धाटन करते विधायक। संवाद
- विधायक ने 61 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा से क्षेत्रीय विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने करीब 61 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया है। रालोद विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने गांव कालंद, मैनापुठी और हर्रा में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाले रास्तों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि गांव कालंद में 27 लाख 31 हजार रुपये, मैनापूठी में 16 लाख 96 हजार रुपये और हर्रा में 17 लाख 18 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। तीनों गांवों में इन विकास कार्यों पर कुल 61 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रहे हैं। यह विकास आगे भी जारी रहेंगे। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और जनता की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराए जाएं।
इस दौरान मैनापूठी के प्रधान कुंवर पाल, आजाद, रणवीर ठेकेदार, परवेज, मसरूफ प्रधान, हाफिज निसार, नगर पंचायत हर्रा के अध्यक्ष कुंवर अली, हर्रा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गुलजार चौहान, खालिद, नूर मोहम्मद चौहान, तौफीक, आबिद ठेकेदार, साबिर ठेकेदार और जब्बार ठेकेदार मौजूद रहे।