फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development work is being carried out in villages on the lines of cities: Virendra Singh

शहर की तर्ज पर गांवों में कराए जा रहे विकास कार्य : वीरेंद्र सिंह

Fri, 24 Apr 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Development work is being carried out in villages on the lines of cities: Virendra Singh
खरखौदा के गांव कैली में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते अतिथि (स
- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में गांव कैली में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में गांव कैली के सचिवालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रजपुरा ब्लाॅक प्रमुख कौशल चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी व जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, गोपाल प्रधान और दुष्यंत तोमर रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गांवों की तस्वीर बदल रही है। अब गांवों में शहर की तर्ज पर तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कैली गांव के सचिवालय की सराहना की। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव में डिजिटल सभागार होना चाहिए। पंचायत भवन, रिसोर्स रिकवरी सेंटर, सामूहिक शौचालय, डिजिटल लाइब्रेरी, बारातघर और शूटिंग रेंज ने जनपद के लोगों की सोच बदली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों को विकास करने के अधिकार मिले हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी ने कैली ग्राम प्रधान मनीषा देवी और उलधन ग्राम प्रधान डाॅ. संयोगिता के विकास कार्यों को सराहा। जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी व गोपाल प्रधान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पर प्रतिभाशाली ग्राम प्रधान मनीषा देवी, डाॅ. संयोगिता, महिला कोच नीलम मिश्रा, पंचायत सहायक रिया त्यागी एवं बिंदिया सहित अन्य कई लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह, एडीओ पंचायत मनोज कुमार, जितेंद्र त्यागी कैली, ग्राम सचिव विपिन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed