फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development matter: 200 m in Meerut. wide and 2700 m. 72 seater plane will fly only on long runway

विकास की बात: मेरठ में 200 मी. चौड़े व 2700 मी. लंबे रनवे पर ही उड़ान भरेगा 72 सीटर विमान

Sat, 16 Sep 2023 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Sep 2023 11:27 AM IST
सार

मेरठ से हवाई उड़ान भरने का सपना जल्द पूरा होगा। इसके लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर ही विमान उड़ाया जाएगा। हवाई पट्टी के विस्तार को लेकर प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली।

विज्ञापन
Development matter: 200 m in Meerut. wide and 2700 m. 72 seater plane will fly only on long runway
विमान, प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ से उड़ान भरने का सपना जल्द पूरा होगा। तय किया गया कि अब 200 मीटर चौड़ी और 2700 मीटर लंबी डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर ही 72 सीटर हवाई जहाज उड़ाया जाएगा। इस हवाई पट्टी के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध है। नई भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के इस सुझाव को अधिकारियों ने मान लिया। इसके बाद जल्द ही प्रशासन एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्रस्ताव भेजेगा। और टेंडर की प्रक्रिया पूरी करके हवाई पट्टी पर कार्य शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डीएम दीपक मीणा, मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट पारसनाथ और एसडीएम सदर ओजस्वी राज की शुक्रवार को हवाई पट्टी पर बैठक हुई। 
विज्ञापन


बताया गया कि हवाई पट्टी 18.8 हेक्टेयर में बनी थी। वर्तमान में 23 मीटर चौड़ा व 1400 मीटर लंबा हवाई जहाज के लिए रनवे बना है। इस पर 50 सीटर हवाई जहाज उड़ान भरता है। सन 2010 में हवाई पट्टी का विस्तार हुआ। जिसमें विकास प्राधिकरण, नगर निगम, वन विभाग ने 34.84 हेक्टेयर जमीन हवाई पट्टी को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे हवाई पट्टी के रनवे की चौड़ाई 200 मीटर, लंबाई 2700 मीटर होनी तय हुई थी। इसका निर्माण अभी नहीं हो सका है। सन 2021 में हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए 400 हेक्टेयर और फिर 130 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता बताकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जिला प्रशासन को सर्वे रिपोर्ट भेजी थी। अब 130 हेक्टेयर भू-अधिग्रहण के लिए तीन साल से जिला प्रशासन लगा है।

राज्यसभा सांसद ने अधिकारियों से कहा कि अगर सन 2010 के अनुसार हवाई पट्टी के रनवे को 200 मीटर चौड़ा और 2700 मीटर लंबा बनाया जाए। जिस पर 72 सीटर हवाई जहाज उड़ान भर सकता है। राज्यसभा सांसद की बात सभी अधिकारियों ने स्वीकार की है और जल्द इसका प्रस्ताव बनाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजने की बात कहीं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करके जल्द इसी रनवे पर काम होगा।

एक बार में एक जहाज भरेगा उड़ान 
सिटी मजिस्ट्रेट पारसनाथ का कहना है कि 200 मीटर चौड़े और 2700 मीटर लंबे रनवे पर 72 सीटर वाला हवाई जहाज सिंगल उड़ान भर सकता है। हवाई पट्टी के विस्तार को लेकर प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली।

तीन गांव की जमीन विस्तार हवाई पट्टी में आ रही है। उक्त तीनों गांव के लोगों से बातचीत हो चुकी है। भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। जिसके बाद हवाई पट्टी का ट्रैक चौड़ा और लंबा हो जाएगा। जिसमें डबल हवाई जहाज आ सकता है। 

100 मीटर में हवाई जहाज खड़ा होगा 
बताया कि हवाई पट्टी पर 15 मीटर खाली जमीन और 60 फीट की कच्ची जमीन रहेगी। जिस पर हवाई जहाज खड़ा हो सकता है। हवाई पट्टी पर फायर ब्रिगेड की जरूरत होती है। जिसकी गाड़ी परतापुर फायर स्टेशन पर खड़ी कराई जा सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से मेरठ पुलिस और वेदव्यासपुरी की आरएएफ की व्यवस्था की जाएगी।

जमीन खरीदने की जरूरत नहीं : लक्ष्मीकांत 
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मैंने पिछले 15 दिन में अपर निदेशक डीजीसीए के साथ तीन बार बैठक की। जिसमें बताया कि बड़ा हवाई जहाज उड़ाने के लिए 200 मीटर चौड़ा और 2700 से 3000 हजार लंबा रनवे के लिए परतापुर हवाई पट्टी पर जमीन वर्तमान में उपलब्ध है। इसी जमीन पर डीजीसीए ने लाइसेंस देने की बात भी कहीं है।

हवाई पट्टी पर फिलहाल जमीन की आवश्यकता नहीं है। लक्ष्मीकांत ने अधिकारियों से कहा कि शासन से बार-बार 400 एकड़ या 39 एकड़ जो जमीन मांगी जा रही है,  उसका फिलहाल कोई उपयोग नहीं है। जिला प्रशासन, एमडीए, वन और उड्डयन विभाग के अधिकारियों का एक साथ न बैठने के चलते यह विसंगतियां हो रही थीं, जोकि आज बैठक में सामाप्त हो गईं।

परतापुर हवाई पट्टी से घरेलू उड़ान प्रारंभ करने और इसके विस्तार  के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात में भी    मैने यह मुद्दा उठाया था। हवाई उड़ान के लिए मिल जुलकर काम करेंगे। -डॉ. सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्य मंत्री 

हवाई पट्टी के विस्तार के लिए 121 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। इसका सर्वे एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन ने किया है। बैठक में सांसद ने कई बिंदु बताकर विस्तार और हवाई जहाज के उड़ान की बात कही है। जिला प्रशासन हवाई पट्टी पर वर्तमान भूमि और सर्वे की रिपोर्ट सांसद को चार-पांच दिन में दे देगा। -दीपक मीणा, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed