फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development Authority seal on Chanakya, Mahindra and Save Classes coaching centers

Meerut News: चाणक्य, महिंद्रा और सेव क्लासिस कोचिंग सेंटर पर लगाई सील

Mon, 06 Jul 2026 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Development Authority seal on Chanakya, Mahindra and Save Classes coaching centers
- मेडा ने अब बच्चा पार्क स्थित स्टार प्लाजा के संस्थानों पर की कार्रवाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में बिना मानचित्र और अधूरे मानकों के आधार पर संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का अभियान सोमवार भी जारी रहा है। बच्चा पार्क स्थित स्टार प्लाजा में मेडा ने चाणक्य, महिंद्रा और सेव क्लासिस कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया। कोचिंग संचालकों की ओर से नाराजगी भी जताई गई। इसके बावजूद मेडा द्वारा कार्रवाई जारी रही। मेडा ने चेतावनी दी कि मानक पूरा न करने वाले कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई जारी रहेगी। मानचित्र, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित मानकों के पूरा न होने पर यह कदम उठाया गया।
मेडा की प्रवर्तन टीम बच्चा पार्क स्थित स्टार प्लाजा पहुंची। यहां पहले भी कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद सोमवार को स्टार प्लाजा में कई कोचिंग सेंटर संचालित मिले। प्रवर्तन दल ने चाणक्य, महिंद्रा व सेव क्लासिस कोचिंग सेंटर पर सील लगा दी। बताया गया कि कोचिंग सेंटर के अंदर स्टाफ और छात्र-छात्राएं थे। टीम ने पहले सेंटर से उनको बाहर निकाला। इस दौरान संस्थान संचालकों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता का कहना कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना निर्धारित मानकों और आवश्यक अनुमतियों के किसी भी कोचिंग संस्थान का संचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडा के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने बताया कि जिन संस्थानों के विरुद्ध पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी है। यदि वे दोबारा संस्थान संचालन करते पाए गए तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ अग्निकांड के बाद से मेडा का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, भवनों के सुरक्षित उपयोग व शहरी नियोजन संबंधी नियम का पालन कराना जरूरी है। यह निरीक्षण आगे भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अब तक 30 से ज्यादा संस्थानों पर हो चुकी कार्रवाई
- लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद से शहर में अब तक 30 से अधिक कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की जा चुकी है, वहीं 50 से भी अधिक सेंटरों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई को लेकर काफी संख्या में कोचिंग सेंटरों ने विरोध और हंगामा भी किया। इस मामले में वे आला अफसरों से भी मिले थे। उनकी ओर से मानक पूरा करने के लिए मोहलत मांगी गई थी।

-----
सील खोली, फिर लगाई
मेडा की टीम ने शुक्रवार को स्टार प्लाजा में चाणक्य कोचिंग सेंटर की सील खोल दी थी। इसे लेकर मेडा की कार्रवाई पर सवाल उठे थे। इसकी शिकायत मिलने पर सोमवार को टीम फिर पहुंची और सील लगाई गई। बताया गया कि मेडा की टीम ने चाणक्य कोचिंग सेंटर पर पिछले सप्ताह भी सील लगाई थी। यह शुक्रवार को खोल दी और अब फिर चाणक्य कोचिंग सेंटर पर सील लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed