फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devar beating woman, mother and daughter eaten poison, one death

देवर के पीटे जाने से क्षुब्ध महिला ने बेटी संग खाया जहर, एक की मौत

Mon, 05 Feb 2018 08:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 05 Feb 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
Devar beating woman, mother and daughter eaten poison, one death
युवती की मौत

यूपी के बिजनौर में देवर के पीटने से व्यथित होकर बेटी के साथ जहर खाने वाली महिला की सेहत में सुधार है। लेकिन जैसे ही उसे बेटी की मौत का पता चला तो उसने बुरी तरह से रोना शुरू कर दिया। परिजनों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह बेटी की याद में तड़प रही है।

विज्ञापन


पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने भतीजी के फोन पर बात करने से आक्रोशित होकर शनिवार रात शराब के नशे में भाभी और भतीजी को बुरी तरह से पीटा था। इससे व्यथित होकर मां-बेटी ने जहर खा लिया था। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। रविवार रात एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला को भी होश आ गया। ग्रामीणों के अनुसार महिला ने अपनी बेटी के बारे में पूछा तो परिजनों ने उसके मरने की बात छुपाने की कोशिश की, लेकिन महिला को बेटी की मौत के बारे में पता चल गया। जिसके बाद से उसका बेटी की याद में रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed