{"_id":"6acfa058ba53ec29f60c27b0","slug":"dev-panwar-from-gotka-wins-silver-medal-at-national-rowing-championship-meerut-news-c-73-1-mct1008-109071-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोटका के देव पंवार ने राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोटका के देव पंवार ने राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
विज्ञापन
सरूरपुर। सिल्वर मेडल जीतने के बाद अपने गांव पहुंचे देव पंवार का स्वागत करते खिलाड़ी। स्वयं
- सेना की ओर से प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा, गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव गोटका निवासी देव पंवार पुत्र कुलदीप ने कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेना की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले देव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। बुधवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन पांच से नौ अगस्त तक कोलकाता स्थित रवींद्र सरोवर झील में किया गया था। देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें देव पंवार ने सेना की ओर से प्रतिभाग करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। बुधवार को देव पंवार के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान दीपक पहलवान, शोभित पहलवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।