फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Desh Mere Teri Shaand Ke Sadke...The songs of patriotism echoed.

Meerut News: देश मेरे तेरी शान के सदके...गूंजे देशभक्ति के तराने

Sun, 17 Nov 2024 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Desh Mere Teri Shaand Ke Sadke...The songs of patriotism echoed.
मेरठ। एनएएस कॉलेज में शनिवार को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपने गीतों से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। प्रतियोगिता में रोनित वॉल्डन और आयुष कंसल प्रथम स्थान पर आए।
विज्ञापन

प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निर्देश पर एनएएस कॉलेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद द्वारा देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. मनोज अग्रवाल, कवि ईश्वर चंद गंभीर, प्रो. अलका तिवारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। रोनित वॉल्डन और आयुष कंसल मेरा मुल्क मेरा देश, मेरा ये वतन, देश मेरे तेरी शान के सदके, दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए, मेरा रंग दे बसंती चोला... गाकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। निर्णायक मंडल में डॉ. राघवेंद्र भारद्वाज, डाॅ. अंबिका व ईश्वर चंद गंभीर रहे।
विज्ञापन

प्रो. मनोज अग्रवाल ने कहा कि भारत युवा देश है। ऐसे में युवाओं का कर्तव्य बनता है कि हम भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएं। इसके लिए सभी युवाओं को समर्पित भाव से ईमानदारी से तथा पूरी कर्मठता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोनिक वॉल्डन व आयुष कंसल, द्वितीय स्थान पर लक्ष्य यादव व निशि और तृतीय स्थान पर तनु शर्मा रहे। इस अवसर पर दिनेश तलवार, दीपांजलि, पंकज, तनु, अनिकेत, रानिया, भावना, प्रतीक्षा, दीपांशु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed