फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   desh me swikaar nahi

चार बीवी और 40 बच्चे हमारे देश को मंजूर नहीं : साक्षी महाराज

Sun, 08 Jan 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 08 Jan 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
desh me swikaar nahi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव से भाजपा सांसद एवं आचार्य महामंडलेश्वर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि चार बीवी और 40 बच्चे हमारे देश को मंजूर नहीं हैं। सभी राजनैतिक दल और हिंदुस्तान की जनता बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंतित है। भारत सरकार को इस पर कड़ा कानून बनाना चाहिए। तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। तीन तलाक के खिलाफ केंद्र सरकार ने सही कदम उठाया है। उप्र को लूटने वाले सपाई जब अपने परिवार और पार्टी को ही टूटने से नहीं बचा पा रहे हैं, तो उप्र को क्या संभालेंगे। विधान सभा चुनाव में कैराना और कश्मीर का मुद्दा भी रहेगा। साक्षी महाराज ने इशारों ही इशारों में खुद को यूपी के सीएम प्रत्याशी के लिए उपयुक्त चेहरा बता दिया।

विज्ञापन


साक्षी महाराज शुक्रवार को वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ संकटमोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर के सामने जैन विवाह मंडप में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि आए थे। उन्होंने कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता में कहा कि उप्र के विधान सभा चुनावों में हम श्रीराम मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेंगे। मंदिर भाजपा का मुद्दा कभी नहीं रहा। यह साधु संतों का मामला है। विश्व हिंदू परिषद का मामला है। वैसे भी अयोध्या में मंदिर बन चुका है, भले ही छोटा हो। संतों का साथ अगर कांग्रेस देती, तो हम उनके साथ होते। भाजपा ने साथ दिया, इसलिए भाजपा के साथ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उप्र में जब मुलायम की सरकार थी, तो दूसरे प्रदेश के गुंडे बदमाश भी यूपी में आ गए थे। जब कल्याण सिंह की सरकार आई, तो प्रदेश छोड़कर भाग गए। भाजपा के शासन में जनता भयमुक्त हो जाती है। उप्र में सीएम पद का चेहरा कौन होगा, यह संसदीय बोर्ड तय करेगा। भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा नरेेंद्र मोदी हैं, उनके चेहरे पर ही उप्र में भाजपा सरकार बनेगी। हालांकि प्रेसवार्ता से पहले हुई बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि सीएम पद के लिए उनका चेहरा भी कोई बुरा नहीं है। चुनावों में कैराना से जनता के पलायन और कश्मीर को भी मुद्दा बनाया जाएगा। एक फरवरी को केंद्र का बजट आने वाला है। उसके विरोध में सभी विपक्षी इकट्ठा हो गए हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने बोल दिया है कि बजट तो आएगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत प्रेमदास महाराज अध्यक्ष ब्रजमंडल साधू समाज, महंत सुंदरदास महाराज, जगदगुरु ब्रह्मचारी कृष्णा स्वरूप महाराज, महंत लाडलीदास महाराज, उदयआश्रम जी महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास नाथ महाराज, महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज आदि संत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि साक्षी महाराज के इस बयान पर कहा कि यह उनकी व्य‌क्तिगत राय है। इस पर भाजपा स्टैंड नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed