{"_id":"59be36d94f1c1b35688b4fd1","slug":"deremukhi-gurmeet-ram-rahim-secrets-hidden-in-the-cave-of-barnawa-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरामुखी गुरमीत राम रहीम : बरनावा आश्रम की गुफा में छिपे हैं राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम : बरनावा आश्रम की गुफा में छिपे हैं राज
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद सवाल और रहस्य बने हैं। सिरसा में गुफा की जांच हुई, लेकिन यूपी के सबसे बड़े डेरे बरनावा आश्रम की गुफा पर अब तक प्रशासन की जांच की सुई नहीं घूमी। यहां आने जाने वालों की मानें तो बरनावा डेरा की गुफा में भी सिरसा की तरह केवल महिलाओं का ही प्रवेश होता था। गुफा के दरवाजे बंद हैं।
विज्ञापन
बाबा राम रहीम को कोर्ट ने बलात्कार के केस में 25 अगस्त को दोषी करार दे दिया। 28 अगस्त को उसको सजा सुनाई। वह तभी से सलाखों के पीछे है। जेल में जाने के बाद उसके गुनाहों से पर्दा उठ रहा है। हरियाणा की सिरसा की आलीशान गुफा में पुलिस-प्रशासन ने सर्च आपरेशन चलाया तो कई राज सामने आए। बाबा की बागपत के बरनावा में भी गुफा है। गुफा के बाहर दीवार पर लिखा है कि %केवल बहने’ इसलिए माना जा रहा है कि गुफा में केवल महिलाओं की ही एंट्री थी। हालांकि सेवादारों का कहना है कि यहां पर कोई गुफा नहीं है। रूहानी सत्संग के समय महिला और पुरुष के बैठने के स्थान पर ऐसा लिखा हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ें : डेरामुखी राम रहीम को लेकर यूपी में अब ये राज भी खुल गया, जांच शुरू...
विज्ञापन
डेरा पर कर दी पुलिस तैनात
डेरा में खुराफाती बवाल न कर दे, इसको देखकर अफसर टेंशन में आ गए। शिकायत मिलते ही डेरे पर पुलिस तैनात कर दी। बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा इस तरह की शिकायत मिलने पर डेरा पर पुलिस तैनात की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/