फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Chief Minister reached Circuit House, BJP workers had an altercation with the police.

Meerut News: उप मुख्यमंत्री पहुंचे सर्किट हाउस, भाजपाइयों की पुलिस से हुई कहासुनी

Thu, 22 Jan 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister reached Circuit House, BJP workers had an altercation with the police.
अमर उजाला...डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आगमन से पहले सर्किट हाउस में एंट्री होने को लेकर महानगर अ
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार रात सर्किट हुआ पहुंचे। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनका स्वागत किया। हालांकि उनके आने से पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से सर्किट हाउस में जाने को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी का कहना था कि पुलिसकर्मियों ने किसी कार्यकर्ता से लोगों की सूची मांगी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि सूची किसने मांगी है। छह लोग पहले अंदर बैठे हुए थे। अगर किसी को दिक्कत थी कि पहले पार्टी से बात करनी चाहिए थी कि सूची भेजनी है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सोच ही यह रखा है कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से गलत व्यवहार करना है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे जागेश्वर धाम मंदिर सरस्वती लोक में प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा दोपहर एक बजे शास्त्रीनगर स्थित अजय गुप्ता के आवास पर कवि हरिओम पंवार से मिलेंगे। दोपहर 2:25 बजे बच्चा पार्क पर पीएल शर्मा स्मारक भवन में ऑल इंडिया कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पहले उनका एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक का भी कार्यक्रम था जो अब नहीं है। कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed