फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that Tablighi Jamaat has spread corona in the country

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- तब्लीगी जमात ने फैलाया कोरोना, मेरठ के लिए कही ये अहम बात

Tue, 02 Jun 2020 02:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Jun 2020 02:25 PM IST
सार

  • प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ के पत्रकारों से की वर्चुअल वार्ता
  • उप मुख्यमंत्री बोले- महामारी की लड़ाई में भारत शक्तिशाली देश के रूप में सामने आया
  • तबलिगी जमात ने फैलाया कोरोना : केशव प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that Tablighi Jamaat has spread corona in the country
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पत्रकारों से ऑनलाइन वार्ता की। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तब्लीगी जमात से कोरोना वायरस बढ़ता चला गया और इसकी चपेट में तमाम लोग आ गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों को कोरोना योद्धा उपाधि भी दी।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस पूरी लड़ाई में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर सामने आया है। जिसमें देश की जनता का सबसे बड़ा सहयोग है। हम लोगों की पृष्ठभूमि है कि हम पूरी तरह से इम्युनिटी पावर में मजबूत हैं। सबसे पहले उन्होंने केंद्र सरकार की छह साल की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ संघर्ष किया था। उसको भाजपा ने मूर्त रूप दे दिया। उन्हीं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में चिकित्सकों, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री ने बेहतर काम किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया। 
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा छह साल के कार्यकाल में युवा, मजदूर, किसान के लिए पूरी तरीके से समर्पित रहते हुए मेक इन इंडिया की तरफ देश को ले जाया गया। लॉकडाउन-4 से पहले प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर बनाने की घोषणा की थी। उसी पर वित्त मंत्रियों ने 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया। इस पैकेज में एक अलग डिजाइन तैयार किया गया। उससे निश्चित रूप से लोगों को लाभ मिलेगा। कोरोना से लड़ते हुए हमें विकास की तरफ जाना है और निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि 370 खत्म होने के बाद वहां हालात सुधरे हैं। उन्होंने तीनों सेनाओं को एकजुट करने को भी बड़ी उपलब्धि बताया। इसी के साथ किसान सम्मान निधि के बारे में कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पूर्व की सरकारों में होता था। अब भ्रष्टाचार जड़ से मिटाया जा रहा है। कांग्रेस फैशन करती है लेकिन, जनता के बीच जाने के लिए अपने पदाधिकारियों को भेज देती है। इसी कारण लल्लू गुप्ता को जेल भिजवा दिया, लेकिन यूपी में योगी सरकार ने समस्या का समाधान किया है। केंद्र सरकार ने जनता का ध्यान रखा। जनता का ध्यान रखकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, इस नारे के साथ आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: मंत्री सुरेश खन्ना ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्था देख जताई नाराजगी, अधिकारियों को हड़काया

छूट की तरफ बढ़ेगा अनलॉक -1

पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ कंटेनमेंट जोन में है। लेकिन इससे आम आदमी को दिक्कत हो रही है। यह उनके संज्ञान में आया है। ऐसे में शहर के अंदर जहां अभी तक कोई केस नहीं मिले हैं या बहुत कम केस मिले हैं वहां पर सामान्य व्यापारिक व आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। जिसका फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकार किया कि इसके लिए हम पूरी तरीके से तैयार हैं। उन्होंने कहा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है इसलिए इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी। मास्क आदि का प्रयोग अब अपनी जीवनशैली में लाना होगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि एक संक्रमण से पूरा मोहल्ला जो पहले हॉटस्पॉट बनाकर सील किया जाता था अब सिर्फ उस मोहल्ले के 250 मीटर एरिया को सील किया जाएगा। यदि वहां पर किसी के अंदर कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिल रहे हैं तो जांच नहीं होगी। 


वहीं एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच पूरा तालमेल है। लगातार वह जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद स्थापित किए हुए हैं। यदि फिर भी ऐसी स्थिति है तो उसे ठीक किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस के दौरान यह बात सही है कि रोजगार चले गए हैं। लेकिन कोई भूखा न रहे। इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बनी रहे यह सरकार की प्राथमिकता है। इसी के साथ जो बेरोजगार हुए हैं उनको रोजगार उपलब्ध कराने की तरफ भी प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसके लिए एमएसएमई सेक्टर में 13 लाख करोड़ का पैकेज उपलब्ध कराया गया है। 

उन्होंने कहा कि आगरा के बाद मेरठ में सबसे ज्यादा हॉटस्पॉट है। यहां पर सबसे ज्यादा मौत हुई है लेकिन, फिर भी आंकड़ों सुधार आ रहा है। कोरोना वायरस के अलावा दूसरे रोगों का इलाज ना मिलने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हॉटस्पॉट एरिया में ही दिक्कत ज्यादा है। लेकिन अब इस तरफ भी सरकार ने कार्य योजना तैयार कर ली है। दूसरे जनपदों में काम शुरू हो चुका है और मेरठ में भी इस पर काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed