मेरठ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले - विकास की गंगा में डुबकी लगा रही 24 करोड़ जनता, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
सर्किट हाउस पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 15 साल का काम नही दिखेगा, 52 सप्ताह का कार्य दिख रहा है। योगी सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों को परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात मिल गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज मेरठ स्थित सर्किट हाउस से मंडल के जिलों के लिए 1203 करोड़ की 380 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मेरठ के सर्किट हाउस सभास्थल से उप मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर मेरठ की जनता का अभिवादन किया और कहा कि मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि आज क्रांति धरती से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण हो रहा है।
कहा कि आजादी के बाद से बहुत सरकार आईं। मैं पिछले 15 साल की बात करूं, तो सपा और बसपा ने क्या किया सबको मालूम है। हमारी सरकार ने जो किया है वह किसी सरकार ने नहीं किया। आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। पंचायत से लेकर आम चुनाव तक भाजपा की सरकार होगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि आज दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से विकास की राह बह रही है। कहा कि मायावती और अखिलेश का 2022 विधान सभा का सपना मुंगेरीलाल का सपना होगा।
किसान के लिए हमने बहुत काम किया। इतिहास के पन्ने खोल डालो, किसी विरोधी सरकार ने इतना काम नही किया। सपा-बसपा-रालोद एक होने के बाद भी वर्ष 2019 में बीजेपी जीत गई। कोई इस विजय यात्रा को रोक नही पाया। अखिलेश यादव गुंडे माफियाओं के दम पर हमें नही रोक पाएंगे। हम 2022 भी और 2024 में भी जीतेंगे।
ये अंदर की बात है
चाहे यदुवंशी हो या रघुवंशी सब हमारे साथ है। पहले 75 जिलों का विकास नही होता था। अब सभी जिलों का विकास होता है। अब बिना भेदभाव के विकास होता है। विरोधी बिना मतलब के विषय लेकर चलते हैं। विकास की बातें नही करेंगे। हम कांवड़ पथ को चौधरी चरण सिंह के नाम से बना रहे हैं। धन सिंह कोतवाल के नाम से एक मार्ग बनेगा, सर छोटू राम के नाम से मार्ग बनेगा।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यूपी का आम अच्छा नही लगता। मैं राहुल से कहूंगा कि अपमान मत करो। कहा कि ये किसी महापुरुष के बलिदान की किताबें क्यों नहीं पढ़ लेते।
बता दें कि सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए वॉटरप्रूफ जर्मन हैंडल लगाया गया। उप मुख्यमंत्री को साढ़े ग्यारह बजे मेरठ पहुंचना था, लेकिन किसान यात्रा के कारण उनके आगमन रूट में परिवर्तन किया गया। वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से न आकर वाया हापुड़ होते हुए एनएच-235 मेरठ-बुलंदशहर हाइवे से मेरठ पहुंचे।
हापुड़ रोड स्थित बिजली बंबा पुलिस चौकी पर भाजपा नेता समय सिंह सैनी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करने के लिए पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उप मुख्यमंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।