फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Depressed Over Illness, Young Man Slits His Throat in Meerut’s Partapur Area

Meerut: बीमारी से टूट गया हौसला, युवक ने चाकू से गला रेतकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Sat, 03 Jan 2026 01:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 03 Jan 2026 01:51 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में किडनी और लीवर की बीमारी से जूझ रहे युवक ने चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Depressed Over Illness, Young Man Slits His Throat in Meerut’s Partapur Area
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के पीछे स्थित रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर बीमारी से परेशान एक युवक ने चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश जोशी (30) निवासी नैनीताल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


किराये के मकान में रहता था युवक
पुलिस के अनुसार मूलरूप से नैनीताल निवासी मुकेश जोशी परतापुर थाने के पीछे रेलवे कॉलोनी में अपनी मां गंगा देवी, बहन ज्योति और जीजा अंकित के साथ अक्षरोंडा गांव निवासी दीपक के मकान में किराये पर रह रहा था। वह एक निजी कंपनी में कार चालक के रूप में काम करता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update: सर्दी से नहीं मिल रही राहत, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, शीतलहर और प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

मां से चाकू मांगकर कमरे में गया
शुक्रवार दोपहर मां गंगा देवी रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान मुकेश उनके पास पहुंचा और सब्जी काटने वाला चाकू मांग लिया। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर बिस्तर पर लेट गया। कुछ ही देर बाद उसने चाकू से अपना गला रेत लिया।

चीख-पुकार सुनकर मची अफरातफरी
कुछ देर बाद चीखने-छटपटाने की आवाज सुनकर मां गंगा देवी कमरे में पहुंचीं, जहां उन्होंने बेटे को लहूलुहान हालत में देखा। यह देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मुकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

चार साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था
मृतक के जीजा अंकित ने बताया कि मुकेश पिछले चार वर्षों से किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। लगातार इलाज के बावजूद सेहत में सुधार नहीं हो रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। बीते कुछ दिनों से उसके व्यवहार में भी बदलाव देखा जा रहा था।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
मुकेश की मौत की सूचना मिलते ही मां गंगा देवी और बहन ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

पुलिस कर रही जांच
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक लंबे समय से बीमारी से परेशान था। मंगलवार को वह काम पर भी नहीं गया था। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed