{"_id":"6958b2564365cbe766029d83","slug":"weather-update-cold-wave-grips-western-uttar-pradesh-no-sunshine-and-rising-pollution-levels-2026-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: सर्दी से नहीं मिल रही राहत, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, शीतलहर और प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: सर्दी से नहीं मिल रही राहत, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, शीतलहर और प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी
Sat, 03 Jan 2026 11:38 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:38 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। शीतलहर, घना कोहरा और बढ़ता प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, आने वाले दिनों में भी ठंड बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मेरठ के हस्तिनापुर में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार कई दिनों से धूप के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, जिससे दिनभर ठिठुरन बनी हुई है। शीतलहर और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: रैपिड का सफर शुरू भी नहीं हुआ और कटने लगी जेब, मेरठ साउथ समेत स्टेशनों पर पार्किंग शुल्क बढ़ा
विज्ञापन
Trending Videos
शीतलहर और कोहरे से बढ़ी मुश्किल
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और तेज हो सकता है। सुबह और देर शाम घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता
ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। हवा की गति कम होने और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में ही ठहरे हुए हैं। इसके चलते वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। सांस के रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार शीतलहर की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। इसी कारण मौसम सर्द बना रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिन तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा और तापमान में गिरावट बनी रह सकती है।
जब तक तेज धूप और हवा नहीं चलती, तब तक ठंड और प्रदूषण दोनों से राहत मिलना मुश्किल है। फिलहाल पश्चिम उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम और प्रदूषण की मार जारी रहने के आसार हैं।