फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Departments should improve their rankings, otherwise they should be prepared for action: Commissioner

विभागों रैंकिंग सुधारें, नहीं तो कार्रवाई को तैयार रहें : कमिश्नर

Wed, 29 Apr 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Departments should improve their rankings, otherwise they should be prepared for action: Commissioner
- मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दिखने वाली योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
विज्ञापन

- आरटीई के तहत बच्चों के नामांकन में लापरवाही न बरतें
- स्कूली बसों की फिटनेस की जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आयुक्त सभागार में बुधवार को मेरठ मंडल के कमिश्नर (आयुक्त) भानु चंद्र गोस्वामी ने विकास कार्यों और राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दिखने वाली योजनाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जिन विभागों की प्रगति खराब है या रैंकिंग कम है, वे तत्काल सुधार करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी जिलों की रैंकिंग बेहतर होनी चाहिए। स्वास्थ्य, पोषण, जननी सुरक्षा और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं में लक्ष्य के अनुसार काम करें। लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आयुक्त ने सभी गोशालाओं में पानी और छाया के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। साथ ही चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर वहां चारे की बुवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आरटीई के तहत बच्चों के नामांकन में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर एक्शन होगा। इसके अलावा स्कूली बसों की फिटनेस की जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। कर वसूली में तेजी लाने और कोर्ट में लंबित राजस्व मामलों का जल्द निपटारा करने को कहा गया ताकि आम जनता को राहत मिले। एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मंडल के सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ और गाजियाबाद के नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed