फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulema was angry with BJP MLC statement

भाजपा MLC के बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलमा, कही ये बड़ी बात

Sun, 10 Jun 2018 11:16 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sun, 10 Jun 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulema was angry with BJP MLC statement
फाइल फोटो

भाजपा के एमएलसी बुक्कल नवाब ने बयान दिया है कि दारुल उलूम खूनी पंजा है, ओसामा बिन लादेन, बगदादी, हाफिज सईद और दाऊद इब्राहीम जैसे आतंकवादी यहीं से पैदा हुए हैं। इस पर देवबंदी उलमा आगबबूला हो गए हैं। उनका कहना है कि बुक्कल नवाब और उन जैसे नेताओं पर मुकदमे दर्ज होने चाहिए। 

विज्ञापन


दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना अथर कासमी ने बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों इतिहास से वाकिफ नहीं है इसलिए जो दिल में आए उलटे सीधे बयान देते रहते हैं। सरकार को चाहिए कि वह ऐसे लोगों के बयानों का संज्ञान ले और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराएं। ताकि देश में अमन चैन और भाईचारा बरकरार रह सके। उन्होंने कहा कि यह लोग पहले साबित करके दिखा दें कि दारुल उलूम दहशतगर्दी का अड्डा है और अगर साबित न कर सके तो वह खुद अपने आपको दहशतगर्द मान लें। इसलिए ये कहना बेहतर होगा कि जिन्हें इतिहास की जानकारी ही नहीं उन जैसे लोगों के बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन


पढ़ें : दारुल उलूम के फतवे को लेकर विदेशों तक छिड़ी बहस, तेजी से वायरल हो रहा ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना अथर कासमी ने कहा कि दारुल उलूम दहशतगर्दी का विरोध करता है और इसके संबंध में फतवा जारी कर अपना रुख भी साफ कर चुका है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं, जबकि सब जानते हैं कि दारुल उलूम और उससे जुड़ा हर व्यक्ति अमन और शांति का पैगाम देने का काम कर रहा है। 

साथ ही कहा कि बुक्कल नवाब से कहना चाहूंगा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि देश को आजाद कराने में जिन देवबंदी उलमा ने अपनी जानों की कुरबानी दी आज उन्हीं का नाम मिटा दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed