{"_id":"5bf39d2ebdec226933278668","slug":"deobandi-ulema-said-it-is-sad-to-make-a-part-of-kashmir-disappear-from-india-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंदी उलमा बोले, भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब करना अफसोसजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंदी उलमा बोले, भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब करना अफसोसजनक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
deoband news
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 18 नवंबर को हुए नाटक 'जिस लाहौर ना वैखिया' के पोस्टर ने नए विवाद को जन्म दिया है। इस बार विवाद भारत के नक्शे वाले पोस्टर को लेकर खड़ा हुआ है। जिसमें कश्मीर का हिस्सा गायब है। इस मामले में देवबंदी उलमा का कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। ऐसे में भारत के नक्शे से उसे गायब किया जाना बेहद अफसोसजनक है।
विज्ञापन
फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब होना अफसोसजनक है। यदि यह किसी से गलती से हुआ है तो उसे इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नाटक के पोस्टर में भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब होना निंदनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और हम लगातार कहते आ रहे हैं कि कश्मीर हमारा है ऐसे में एएमयू में लगे भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब किया जाना बेहद दुख की बात है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कश्मीर हमारे मुल्क का हिस्सा है तो फिर उसे भारत के नक्शे से गायब क्यों किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि एएमयू में एक प्रोग्राम को लेकर पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टर में भारत का नक्शा छापा गया, लेकिन इस नक्शे से कश्मीर गायब था। इसकी खबर जैसे ही एएमयू प्रशासन को मिली वैसे ही तुरंत न सिर्फ पोस्टर और होर्डिंग हटवाए गए बल्कि कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया था। यह कार्यक्रम एएमयू कल्चरल एजुकेशन सेंटर की ओर से ड्रामा क्लब में हो रहा था।