{"_id":"5b3248704f1c1bfa6e8b9fcf","slug":"deobandi-ulema-angry-on-the-statement-of-mp-asaduddin-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के बयान पर देवबंदी उलमा ने जताई कड़ी नाराजगी, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी के बयान पर देवबंदी उलमा ने जताई कड़ी नाराजगी, कही ये बड़ी बात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
सांसद असदुद्दीन ओवैसी और मौलाना मुफ्ती अथर कासमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएस) के अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान कि मुस्लिम वोटर मुस्लिम कैंडीडेट को ही वोट करें पर देवबंदी उलमा ने नाराजगी जताई है। उलमा का कहना है कि यह देश किसी एक तबके का नहीं बल्कि सभी का है। इसलिए ओवैसी को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
मंगलवार को दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अथर कासमी ने ओवैसी के बयान पर नाराजगी का इजहार करते हुए कहा कि इस देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी रहते हैं। इस लिहाज से यह देश किसी एक तबके का नहीं है। जिस देश में सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ देते हैं ऐसे में ओवैसी का इस तरह का बयान देना सरासर गलत है। ओवैसी को बयान देने से पहले सोचना चाहिए कि देश में किसी एक जाति या मजहब के लोग नहीं रहते। सभी लोगों को साथ लेकर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन
पढ़ें : RSS प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलेमा
विज्ञापन
मुफ्ती अथर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी का बयान पूरी तरह सियासी लाभ उठाने वाला है। जिसके केवल सियासी मायने ही निकाले जाने चाहिए। उन्होंने ओवैसी को इस तरह के बयान देने से बचने की सलाह दी। मौलाना सगीर कासमी ने भी ओवैसी के बयान को गलत बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान तरह तरह के फूलों का गुलदस्तां है इसमें से अगर एक फूल भी अलग हो जाएगा तो इस गुलदस्ते की सूरत बदल जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/