{"_id":"5a82d5b94f1c1b410b8b8ce1","slug":"deobandi-ulema-angry-at-the-worship-of-shiva-of-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री नकवी के शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से देवबंदी उलमा नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री नकवी के शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से देवबंदी उलमा नाराज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
शिवलिंग पर दूध चढ़ाते नकवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा रामपुर के बागेश्वर मंदिर में भगवान शिव की आराधना पूजा करने पर देवबंदी उलमा का कहना है कि दिल में कुछ ओर हो और जाहिर कुछ और करते हैं तो इससे न तो अमन होगा और न ही कभी मोहब्बत बढ़ेगी।
विज्ञापन
मदरसा दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि हिंदुस्तान में अलग-अलग मजहब और तहजीब के लोग रहते हैं। हर एक की धारणाएं और मजहबी दायरे भी अलग-अलग हैं। एक दूसरे के मजहबी दायरे में शामिल होकर चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान कोई भी काम करना गलत है। अगर कोई हिंदू मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ेगा तो हिंदू समाज उसे अधर्मी कहता है। जहां तक मुख्तार अब्बास नकवी का मामला है तो नकवी और उन जैसे कुछ लोग अपने इस तरह के कामों से यह साबित करना चाहते हैं कि हिंदुस्तान में मोहब्बत बढ़ेंगी। लेकिन यह तरीका मोहब्बत और अमन बढ़ाने वाला बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें : नमाज पढ़ाकर इतिहास रचने वाली जमीदा के बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलमा
विज्ञापन
मौलाना सालिम ने कहा कि हिंदू मुस्लिम भाईयों में मोहब्बत बढ़ाने का तरीका एक दूसरे के साथ हमदर्दी रखना और व्यवहार ठीक रखना है। बगैर धर्म को बीच में लाए हर के साथ अच्छा सलूक करना है। दिल में कुछ ओर हो और जाहिर में कुछ ओर हो तो इससे कभी मोहब्बत नहीं बढ़ सकती। इस तरह की बातें इस्लाम के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अब्बास नकवी जैसे लोगों के लिए सही बात तो यह है कि हमारे नबी ने कहा कि अगर कोई किसी दूसरे की परंपराओं को अपनाएगा तो उसी कौम में वह शुमार होगा। नकवी अपने दिल पर हाथ रखकर बताएं इस काम को करने के बाद कल को वह अल्लाह को क्या जवाब देंगे। बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी की शिव मंदिर से बाहर निकलते समय मंदिर का घंटा बजाने वाली फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर में भगवान शिव की आराधना पूजा की है। इस दौरान नकवी ने रामपुर के बागेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/