{"_id":"5d2a0c058ebc3e6c990bbc36","slug":"deobandi-ulama-resent-of-bjp-mp-rakesh-sinha-statement-of-population-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंदी उलमा बोले- देश को बांटने वाली राजनीति बंद करें भाजपा सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंदी उलमा बोले- देश को बांटने वाली राजनीति बंद करें भाजपा सांसद
Sun, 14 Jul 2019 12:08 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसंख्या वृद्धि पर कानून लाने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के बयान पर उलमा का कहना है कि सरकार इधर-उधर की बातों को उठाकर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही है। देश की जनता ने दोबारा भाजपा को सत्ता की चाबी दी है इसलिए सांसदों को चाहिए कि वे देश को बांटने वाली बातें करने की बजाए जनता के हितों के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
सहारनपुर में शनिवार को मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि आज देश का युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है। सरकार ने अभी तक युवाओं को रोजगार देने के वायदे पर काम शुरू नहीं किया। बल्कि रोजगार से उनका ध्यान हटाने के लिए उन्हें सांप्रदायिकता में उलझाना चाहते हैं ताकि देश का हिंदू और मुस्लिम आपस में उलझा रहे और उसका ध्यान सरकार के कृत्यों पर न जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को टारगेट कर इस तरह की बयानबाजी करना ओछी हरकत है। जनसंख्या वृद्धि पर बयानबाजी करने वाले रोजगार देना नहीं चाहते। उन्होंने सिन्हा को वर्ष 2011 में हुई जनगणना के रिकॉर्ड को देखने की नसीहत करते हुए कहा कि वह देखकर बताए की जनसंख्या कहां और किसकी बढ़ी हुई है। उसके बाद वह इस तरह की बयानबाजी करें। मुफ्ती असद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह जनहित के मुद्दों पर ध्यान लगाएं ताकि देश की जनता समस्याओं से निजात मिल सके।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/