फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband: Darul Uloom issued a fatwa, offer prayers in Taraweeh in homes in Ramadan

देवबंद: दारुल उलूम ने जारी किया फतवा, रमजान में घरों में अदा करें तरावीह की नमाज

Mon, 20 Apr 2020 06:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Deoband: Darul Uloom issued a fatwa, offer prayers in Taraweeh in homes in Ramadan
darul uloom
देवबंद में इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने लॉकडाउन में आ रहे रमजान माह को लेकर देशभर के मुसलमानों के लिए फतवा जारी किया है। जिसमें मुसलमानों से रमजान की विशेष नमाज तरावीह घरों में ही रहकर अदा करने को कहा है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन घोषित है। जिसके चलते सभी धार्मिक स्थलों को भी एहतियात के तौर पर बंद किया गया है। मुस्लिमों का रहमत और बरकत वाला मुकद्दस रमजान का महीना भी शुरू होने वाला है।
विज्ञापन


रमजान में अदा की जाने वाली विशेष नमाज तरावीह को लेकर दारुल उलूम ने रविवार को फतवा जारी किया है। जिसमें देशभर के मुसलमानों को हिदायत दी है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना जरुरी है। इसलिए तरावीह की नमाज भी अन्य नमाजों की तरह घरों में अदा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतवे में कहा गया है कि यदि घर पर जमात की व्यवस्था न हो तो इस सूरत में अकेले तरावीह की नमाज पढी जा सकती है। मुफ्तियों ने यह भी कहा कि ईदुल फितर की नमाज के बारे में रमजान माह के अंतिम सप्ताह में परिस्थितियों को देखकर फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने सभी से रमजान में कुरआन पाक की खूब तिलावत करने और अल्लाह से मुल्क की हिफाजत, अमनो अमान व खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed