फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dengue ne chadaya vibhag ko khof ka fever

डेंगू ने चढ़ाया स्वास्थ्य विभाग को खौफ का ‘फीवर’

Thu, 20 Sep 2018 02:07 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 20 Sep 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
dengue ne chadaya vibhag ko khof ka fever
meerut - फोटो : meerut
 डेंगू के लगातार मरीज मिलने से लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में भी खौफ तारी होता जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अलर्ट जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए गाइड लाइन भेजी है, जिसमें फीवर हेल्प डेस्क बनाने के लिए कहा गया है। साथ ही जिस क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति को डेंगू की पुष्टि होती है, वहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बुखार के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। बुखार के मरीजों की ट्रेकिंग की जाए। मलेरिया के रोगियों की स्लाइड तैयार कराई जाएं। बुखार से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। संक्रामक रोगों की संख्या में असामान्य वृद्धि होने की दशा में निरोधात्मक और उपाचारात्मक के लिए अपने-अपने क्षेत्र की रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया जाए। गौरतलब है कि कूलर और अन्य बर्तनों में पानी भरा रहने के कारण डेंगू का खतरा बढ़ा हुआ है। मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी लैब और जिला चिकित्सालय की लैब में जांच के बाद ही आधिकारिक तौर से डेंगू की पुष्टि मानी जाती है। पिछले साल मेरठ में डेंगू के 660 मरीज मिले थे, जबकि 2016 में 183 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा 2016 में चिकनगुनिया के भी 1105 मरीज मिले थे।
विज्ञापन


एक और मरीज को डेंगू, अब तक चार
एक और मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई है। यह मरीज इंचौली निवासी लाइबा (16) है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को इनके ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। इस सीजन में अब तक मेरठ में सात मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें मेरठ का यह चौथा मरीज है। बाकी तीन मरीज सहारनपुर, बागपत और बुलंदशहर निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
मलेरिया विभाग की टीम ने बुधवार को तारापुरी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां के रहने वाले नाजिम को डेंगू की पुष्टि हुई थी। यहां 50 से ज्यादा मरीजों की जांच की गई। बुखार से मरीजों को दवाइयां दी गईं।
बदलने लगा मौसम, रात में राहत
दिन का तापमान 34 डिग्री पर स्थिर, न्यूनतम 21 डिग्री पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो  
मोदीपुरम। बदलते मौसम के बीच रात का तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर रुका हुआ है। कम दबाव के बनते क्षेत्र के कारण 22 और 23 सितंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं।  

सितंबर माह में पहली बार रात का तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया है। रात में जहां मौसम राहत दे रहा है। वहीं दिन में अभी भी गर्मी का असर बना है। गर्मी के चलते दोपहर के समय में तो धूप और भी तेज हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात की तरह मौसम होने में अभी समय लगेगा। धीरे-धीरे दिन का मौसम राहत भरा होगा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 व न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तराखंड से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्यप्रदेश से होकर जा रहा है। इन क्षेत्रों में बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है। बारिश के होने से तापमान में भी गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed