{"_id":"615d3c618ebc3e656d1a3749","slug":"dengue-in-meerut-news-dengue-attack-increasing-in-meerut-seventeen-new-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर में बुखार के शिकार: मेरठ में नहीं रुक रहा डेंगू का हमला, 17 नए मरीज मिले, संख्या पहुंची पांचसौ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर में बुखार के शिकार: मेरठ में नहीं रुक रहा डेंगू का हमला, 17 नए मरीज मिले, संख्या पहुंची पांचसौ के पार
Wed, 06 Oct 2021 11:34 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:34 AM IST
सार
मेरठ में डेंगू के लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब तक 530 लोगों को नोटिस दे चुका है। विभिन्न स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग कराई जा रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में डेंगू का हमला जारी है। मंगलवार को 17 नए मरीज मिले। मरीजों की संख्या 571 पहुंच गई है। इनमें 141 सक्रिय मरीज हैं। 86 अस्पतालों में भर्ती हैं और 55 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 430 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
नए मरीज कंकरखेड़ा, जय भीमनगर, रजपुरा, मवाना, जानी, भूड़भराल, दौराला, रजब और साबुन गोदाम के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ, मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में नौ लोगों को नोटिस दिए गए हैं। कुंडा, कंकरखेड़ा, अब्दुल्लापुर, नंगला बट्टू, जयभीनगर और कसेरू बक्सर के घरों में टीम को लार्वा मिले हैं।
विज्ञापन
अब तक 530 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि अब लार्वा कम मिल रहे हैं, जिससे डेंगू पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है। अगर लोग लापरवाही न बरतें और पानी न भरा रहने दें तो डेंगू जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगा।
विज्ञापन
3803 सैंपलों की जांच, कोरोना का एक मरीज मिला : मंगलवार को 3803 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला है। छह सक्रिय केस हो गए हैं, जिनमें से तीन अस्पताल में भर्ती हैं और तीन होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 66021 मरीज मिल गए हैं।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर से विशेष: बाबा टिकैत की हुंकार के आगे झुक जाती थीं हुकूमतें, ये रहे महेंद्र सिंह के प्रमुख आंदोलन
11206 लोगों ने लगवाया बचाव का टीका
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। जिले में मंगलवार को 130 बूथों पर 11206 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। बुधवार को 124 बूथों पर 25900 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मेरठ जिले में दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या छह लाख 78 हजार 882 पहुंच गई है, जबकि पहली डोज लगवाने वाले 16 लाख 74 हजार 449 हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम का कहना है कि टीकाकरण बढ़ाने के लिए सामाजिक, धार्मिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है।